फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The court allowed Deepak Kochhar to be treated in private hospital

अदालत ने दी दीपक कोचर को निजी अस्पताल में इलाज की इजाजत, अभी दिल्ली एम्स में हैं भर्ती

Sun, 20 Sep 2020 01:44 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 20 Sep 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
The court allowed Deepak Kochhar to be treated in private hospital
दीपक कोचर - फोटो : ANI

एक विशेष अदालत ने शनिवार को दीपक कोचर को निजी बैंक में अपना इलाज करने की अनुमति दे दी। दीपक आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति हैं। दीपक पांच दिन पहले कोरोना वायरस के लिए टेस्ट कराए जाने पर पॉजिटिव पाए गए थे और तब से वे दिल्ली एम्स में भर्ती हैं।

विज्ञापन


दीपक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस महीने की शुरुआत में आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मनी लान्ड्रिंग मामले में हिरासत में लिया था। दीपक की कानूनी टीम ने विशेष पीएमएलए अदालत से दीपक को दिल्ली से गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


उनके वकीलों ने तर्क दिया था कि वह क्रॉनिक हाई कोलेस्ट्रॉल, बढ़ी हुई प्रोस्टेंट और गुर्दे में पथरी जैसी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीडि़त हैं। अदालत के पूछने पर ईडी ने कहा था कि दीपक फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। इसके चलते अदालत उचित निर्णय जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विशेष जज मिलिंद कुर्तादिकर ने दीपक कोचर को अपने खर्च पर दिल्ली के अपोलो अस्पताल या गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे दी।


हालांकि अदालत ने अस्पताल में दीपक से किसी भी व्यक्ति के मिलने पर रोक लगा दी है और ईडी को अस्पताल में कोचर के खर्च पर चौबीसों घंटे गार्ड तैनात करने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत ने कोचर की न्यायिक हिरासत में 3 अक्तूबर तक बढ़ाते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर उन्हें वापस जेल लौटने का आदेश भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed