फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The condition of Congress MLA Uma Thomas is not improving, police registered case against event organisers

Kerala: केरल के मंत्री का दावा- कांग्रेस विधायक उमा की हालत में सुधार, कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 30 Dec 2024 11:16 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: बशु जैन Updated Mon, 30 Dec 2024 11:16 AM IST
सार

कोच्चि के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक उमा थॉमस मंच से गिरकर घायल हो गईं थीं। विधायक का इलाज कर रहे निजी अस्पताल ने कहा कि फेफड़ों में गंभीर चोट के कारण उन्हें कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रहना होगा। कोच्चि पुलिस ने सुरक्षा चूक और सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना मंच बनाने के आरोप में कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
The condition of Congress MLA Uma Thomas is not improving, police registered case against event organisers
केरल कांग्रेस विधायक उमा थॉमस - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोच्चि के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मृदंग नादम कार्यक्रम में मंच से गिरकर घायल हुईं कांग्रेस विधायक उमा थॉमस की हालत में सुधार है। केरल के मंत्री राजीव ने यह दावा किया है। वहीं विधायक का इलाज कर रहे निजी अस्पताल ने कहा कि फेफड़ों में गंभीर चोट के कारण उन्हें कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रहना होगा। सोमवार सुबह किए गए सीटी स्कैन से पता चला कि सिर की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और आंतरिक रक्तस्राव में कोई वृद्धि नहीं हुई है। मामले में कोच्चि पुलिस ने सुरक्षा चूक और सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना मंच बनाने के आरोप में कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंत्री राजीव ने यह भी आश्वासन दिया कि कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से की गई लापरवाही की विस्तृत जांच की जाएगी।

विज्ञापन


शनिवार शाम को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मृदंग नादम कार्यक्रम में अभिनेत्री और नर्तकी दिव्या उन्नी सहित लगभग 12,000 नर्तकियों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए भरतनाट्यम का प्रदर्शन किया था। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए थ्रिक्काकारा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस विधायक उमा थॉमस भी पहुंची थीं। मंच पर नृत्य की प्रस्तुति चल रही थी। संस्कृति मंत्री साजी चेरियन का अभिवादन करने के बाद विधायक थॉमस वीआईपी मंडप में अपनी सीट की ओर बढ़ रही थीं। इस दौरान वह बैरिकेड से टकराने के बाद मंच से 15 फीट नीचे गिर गईं।   
विज्ञापन


गिरने के कारण विधायक के सिर और नाक से खून बहने लगा। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि विधायक उमा थॉमस की हालत गंभीर है। उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। चेहरे और पसलियों में फ्रैक्चर के कारण फेफड़ों में आंतरिक रक्तस्राव हुआ था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। कोट्टायम मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. जयकुमार के नेतृत्व में कोट्टायम सरकारी मेडिकल कॉलेज, एरनाकुलम सरकारी मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों और अस्पताल का मेडिकल बोर्ड कांग्रेस विधायक के स्वास्थ्य की निगरानी करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पलारीवट्टोम पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों और कोच्चि स्थित इवेंट मैनेजमेंट फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। वहीं कोच्चि के पुलिस आयुक्त पुट्टा विमलादित्य ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मंच का निरीक्षण किया। घटना के बाद स्टेडियम का रखरखाव करने वाली ग्रेटर कोचीन विकास प्राधिकरण (जीसीडीए) के इंजीनियरों ने जगह का निरीक्षण किया। जीसीडीए के अध्यक्ष के चंद्रन पिल्लई ने कहा कि वे घटना की व्यापक जांच करेंगे।


बताया जाता है कि स्टेडियम के मंच से गिरने के बाद विधायक का सिर कंक्रीट की जमीन पर जा लगा। अगली पंक्ति की सीटों और मंच के बीच सीमित स्थान था। जिसे रिबन लगाकर बैरिकेड कर दिया गया था। कांग्रेस नेताओं ने स्टेडियम में सुरक्षा मानकों में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed