फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The central team reviewed preparations against the corona virus in hospitals in Kolkata and also spent time at the Corntine Center

कोलकाता के अस्पतालों में पहुंची केंद्रीय टीम, क्वारंटीन सेंटर की हालत का लिया जायजा

Thu, 23 Apr 2020 06:44 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 23 Apr 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
The central team reviewed preparations against the corona virus in hospitals in Kolkata and also spent time at the Corntine Center
coronavirus (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल में केंद्र की एक टीम ने बृहस्पतिवार को नगर के एक अस्पताल और उत्तरी 24 परगना जिले के राजारहाट क्षेत्र स्थित एक क्वारंटीन सेंटर का दौरा किया। टीम ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों का जायजा लिया। दरअसल कोरोना वायरस से लड़ने में राज्य की तैयारियों को देखने के लिए केंद्र की दो टीमें पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं।
विज्ञापन


कोलकाता में मौजूद अंतर मंत्रालयी टीम ने बुधवार को राज्य सरकार से इस बारे में विस्तृत जानकारी मांगी कि क्या राज्य में परीक्षण जांच का स्तर पर्याप्त है। इसके अलावा टीम ने यह भी पूछा कि क्या ऑक्सीजन, आईसीयू बिस्तर और वेंटीलेटर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ नौकरशाह अपूर्ब चंद्र के नेतृत्व वाली केंद्रीय टीम ने उत्तरी 24 परगना में राजरहाट स्थित केंद्र की एक टीम ने बृहस्पतिवार को नगर के एक अस्पताल और उत्तरी 24 परगना जिले के राजारहाट क्षेत्र स्थित एक क्वारंटीन सेंटर (पृथक केंद्र) का दौरा किया। इस दौरान टीम यहां करीब एक घंटे तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने यह भी बताया कि बाद में केंद्रीय टीम ने दोपहर बाद एम आर बांगुड़ अस्पताल का दौरा किया। इस अस्पताल में कोरोना वायरस के कई मरीज भर्ती हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘क्वारंटीन सेंटर और अस्पताल, दोनों जगहों पर केंद्रीय टीम ने डॉक्टरों और अधिकारियों से बातचीत की। टीम ने इस दौरान तैयारियों और जरूरतों पर गौर किया। टीम के सदस्यों ने यह भी पूछा कि वहां स्वास्थ्य कर्मियों के सामने कोई समस्या भी है।’’


उत्तर बंगाल की टीम ने जलपाईगुड़ी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों से मुलाकात की। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी विनीत जोशी के नेतृत्व में इस टीम ने यहां की हालात और स्थिति का जायजा लिया।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed