फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The central government, relying on retired people, will get jobs even if they are 65 years old

सेवानिवृत्त लोगों पर भरोसा जता रही केंद्र सरकार, 65 साल के हैं तो भी मिलेगी नौकरी, ये होंगी शर्तें

Fri, 02 Oct 2020 06:36 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 02 Oct 2020 06:36 PM IST
सार

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के चिकित्सा भंडार संगठन में केंद्रीय सरकार के उप सचिव या उससे उच्च स्तर के सेवानिवृत्त अधिकारियों की संविदा आधार पर परामर्शदाता के रूप में नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आयु सीमा कम से कम 65 वर्ष तय की गई है...

विज्ञापन
The central government, relying on retired people, will get jobs even if they are 65 years old
government employee - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

देश में रोजगार के लिए अनेक राज्यों के युवा रोजाना सड़कों पर उतरते हैं। वे नेताओं और अफसरों को ज्ञापन देते हैं। उनकी एक ही मांग होती है कि जल्द से जल्द नौकरियों के विज्ञापन निकालकर खाली पड़े पदों को भरा जाए। बेरोजगारों की यह दलील भी होती है कि सरकारी नौकरी के लिए उनकी आयु निकल रही है। दूसरी ओर केंद्र सरकार, अपने रिटायर्ड लोगों को ही दोबारा से नौकरी दे रही है।

विज्ञापन


सरकार को सेवानिवृत्त कर्मियों पर भरोसा है। उनकी नौकरी के लिए आयु सीमा भी 65 साल रख दी गई है। किसी विभाग में तो यह सीमा 70 वर्ष तक भी पहुंच सकती है, बशर्ते आला अफसर उसके लिए इजाजत दे दें। अभी हाल ही में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, दूरसंचार विभाग और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने रिटायर्ड लोगों के लिए रिक्तियां निकाली हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के चिकित्सा भंडार संगठन में केंद्रीय सरकार के उप सचिव या उससे उच्च स्तर के सेवानिवृत्त अधिकारियों की संविदा आधार पर परामर्शदाता के रूप में नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आयु सीमा कम से कम 65 वर्ष तय की गई है। नौकरी की अवधि एक वर्ष की होगी। हालांकि इसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है। सेवानिवृत्त व्यक्ति को सोमवार से शुक्रवार तक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े छह बजे तक ड्यूटी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परामर्शदाता को उनके अंतिम आहरित वेतन में से पेंशन घटाकर, टीडीएस आदि के अधीन, अधिकतम 65 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। सरकारी चिकित्सा भंडार डिपो के प्रशासनिक मामले, कानूनी मामले और विविध मामले, परामर्शदाता को देखने होंगे। एक साल में परामर्शदाता को पूर्व अनुमति लेकर आठ दिन का अवकाश मिल सकेगा। विशेष परिस्थितियों के दौरान या कार्यालय के सामान्य समय के बाद भी उसे बुलाया जा सकता है। चिकित्सा भंडार संगठन उन्हें यात्रा सहित अपने कार्य के निष्पादन के दौरान या उसके बाद होने वाली किसी भी प्रकार की दुर्घटना या क्षति के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने भी सलाहकार के पदों को रिटायर्ड व्यक्तियों के द्वारा भरने का निर्णय लिया है। मंत्रालय ने वित्त और तकनीकी विंग के लिए यह विज्ञापन निकाला है। इसके लिए केंद्र सरकार के डिप्टी सेक्रेटरी, अंडर सेक्रेटरी या डायरेक्टर पद से रिटायर्ड हुए लोगों को अनुबंध आधारित जॉब में प्राथमिकता दी जाएगी।ये पद फाइनेंस विंग के लिए रहेंगे।तकनीकी शाखा के लिए केंद्र सरकार में डायरेक्टर या डिप्टी सेक्रेटरी के पद से रिटायर हुए व्यक्ति को योग्य माना जाएगा। जॉब के लिए अधिकतम आयु सीमा 63 वर्ष रखी गई है।

बाबुओं की भी बल्ले-बल्ले, उनके लिए सरकार कर रही है ये इंतजाम

केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग ने प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी, प्राइवेट सेक्रेटरी और पर्सनल असिसटेंट के पद से रिटायर हुए लोगों के लिए दोबारा से अनुबंध आधार पर जॉब का इंतजाम कर दिया है। पहले चरण में कंसलटेंसी के 30 पदों को उक्त लोगों के द्वारा भरा जाएगा। इनकी आयु 65 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इन बाबुओं को सुबह नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक काम करना होगा। इन्हें राजपत्रित अवकाश और शनिवार व रविवार को भी बुलाया जा सकता है। साल में इन्हें बीस छुट्टियां मिलेंगी। इन बाबुओं की सेवा बिना किसी कारण के समाप्त की जा सकती है। इन्हें कोई भी ऑफिस काम के लिए दिया जा सकता है। वहां उन्हें स्वायत्त तरीके से काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed