फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The capabilities of Central Armed Police Forces will increase, a team of young officers are being prepared in BSF, SSB, ITBP and CRPF

केंद्रीय सुरक्षा बलों की मारक क्षमता बढ़ेगी, ऑपरेशनल टीम का हिस्सा बनेंगे ये जांबाज

Fri, 06 Nov 2020 07:21 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 06 Nov 2020 07:21 PM IST
सार

बीएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी और सीआरपीएफ में युवा जांबाजों की टीम तैयार की जा रही है। अब यह देखा जाएगा कि ऑपरेशनल एरिया में बड़ी आयु यानी चालीस वर्ष से ज्यादा उम्र वाले जवान न हों...

विज्ञापन
The capabilities of Central Armed Police Forces will increase, a team of young officers are being prepared in BSF, SSB, ITBP and CRPF
बीएसएफ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय सुरक्षा बलों की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए एक खास योजना पर काम शुरू हुआ है। सीमा क्षेत्र, आतंकवादियों एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष ऑपरेशन के दौरान बलों की युवा टीम को मौका दिया जाएगा। बीएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी और सीआरपीएफ में युवा जांबाजों की टीम तैयार की जा रही है। अभी तक ऑपरेशनल ड्यूटी में सभी आयु वर्ग के जवान शामिल रहते हैं। अब यह देखा जाएगा कि ऑपरेशनल एरिया में बड़ी आयु यानी चालीस वर्ष से ज्यादा उम्र वाले जवान न हों। उन्हें पीस पोस्टिंग यानी शांत इलाकों की यूनिटों में भेजा जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ और दूसरे सुरक्षा बल इस योजना पर आगे बढ़ रहे हैं। सीमा पर तैनाती, जहां खतरा ज्यादा रहता है या मुठभेड़ वाले क्षेत्रों में कम आयु वाले जांबाजों को लगाया जाएगा। इससे बल की मारक क्षमता काफी हद तक बढ़ जाएगी। विभिन्न बलों में ड्यूटी के दौरान बीमारियों की वजह से अनेक कर्मी मारे जाते हैं।
विज्ञापन


हार्ट अटैक, एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। इस साल के शुरू में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जब सीआईएसएफ मुख्यालय का दौरा किया था तो उस वक्त यह बात निकलकर सामने आई थी कि दूसरे बलों के ज्यादा आयु वाले कर्मियों को सीआईएसएफ में तैनात कर दिया जाए। साथ ही एसएसबी की ड्यूटी भी अधिकतर समय शांत प्रवृति की मानी जाती है, इसलिए यहां भी दूसरे बलों के चालीस साल से अधिक आयु वाले कर्मियों को तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सीआईएसएफ में बीस फीसदी स्टाफ की सीधी भर्ती की जाए। बाकी का अस्सी फीसदी स्टाफ दूसरे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से प्रतिनियुक्ति पर ले लिया जाए। बॉर्डर गार्ड फोर्स अब युवा अधिकारियों के दल बना रही है। ये दल पूरे बॉर्डर को मोटरसाईकिलों से कवर करेंगे। उन्हें वहां जो भी कमियां नजर आएंगी, उनकी रिपोर्ट तैयार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed