{"_id":"5bf937c3bdec2241b770f74b","slug":"the-body-of-american-youth-chau-was-not-found-even-after-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडमान: सात दिन बाद भी नहीं मिला अमेरिकी युवक चाऊ का शव, द्वीप में नहीं घुस पाई पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंडमान: सात दिन बाद भी नहीं मिला अमेरिकी युवक चाऊ का शव, द्वीप में नहीं घुस पाई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
Updated Sat, 24 Nov 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
andman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडमान निकोबार में अमेरिकी पर्यटन जॉन एलन चाऊ की हत्या को सात दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक उसका शव बरामद नहीं हुआ है। दरअसल सात दिन बाद भी पुलिस द्वीप में नहीं घुस पाई है। इससे उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर आदिवासियों (सेंटीनलीज) के हाथों जान गंवाने वाले चाऊ का शव मिलने की उम्मीद काफी कम हो गई है। बता दें कि चाऊ का शव ढूंढने के लिए स्थानीय प्रशासन ने हेलिकॉप्टर भी भेजा था, लेकिन आदिवासियों के हमले के कारण वह द्वीप में उतर नहीं सका था।
बता दें कि अमेरिकी पर्यटक जॉन एलन चाऊ की अंडमान निकोबार के नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड में हत्या कर दी गई थी। चाऊ स्थानीय मछुआरों की मदद से पांच दिन पहले आदिवासी समुदाय सेंटीनेलिस के लोगों से मिलने पहुंचा था पर वापस नहीं लौटा। कुछ मछुआरों को चाऊ का शव मिला तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।
शव का पता लगाने को मानवविज्ञानी की ले सकते हैं मदद
इससे पहले डीजीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा था कि पुलिस अमेरिकी नागरिक चाऊ के शव का पता लगाने के लिए मानवविज्ञानी और विशेषज्ञों की मदद लेने पर विचार कर रही है। पाठक ने कहा कि शव को खोजने के संबंध में एंथ्रोपॉलोजी सर्वे ऑफ इंडिया के विशेषज्ञों, वन विभाग, राज्य आदिवासी कल्याण विभाग से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस दिशा में कुछ सफलता भी मिली है लेकिन अभी इसका विवरण नहीं दिया जा सकता है। चाऊ को तीर मारकर हत्या जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है लेकिन अंडमान पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी जतिन नरवाल का कहना है कि यह जांच का विषय है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि चाऊ की मौत का कारण पारंपरिक हथियारों हो सकता है।