फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The bodies of 11 lions found in Gir forest, Gujarat government ordered inquiry

गिर के जंगलों में मिले 11 शेरों के शव, गुजरात सरकार ने दिए जांच के आदेश

Fri, 21 Sep 2018 05:52 AM IST
एजेंसी, राजकोट
एजेंसी, राजकोट Updated Fri, 21 Sep 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
The bodies of 11 lions found in Gir forest, Gujarat government ordered inquiry
फाइल फोटो
गुजरात में पश्चिमी गिर के जंगलों में 11 शेरों के शव मिले हैं। ये शव दलखानिया रेंज में पिछले कुछ दिनों में बरामद किए गए हैं। पश्चिम गिर के वन उपसंरक्षक पी. पुरुषोत्तम ने बताया कि बुधवार को एक शेरनी का शव अमरेली जिले के नजदीकी जंगल में मिला। बुधवार को ही दलखानिया रेंज से तीन शेरों के शव भी मिले। इनके अलावा बीते कुछ दिन में सात अन्य शेरों के शव मिले। 
विज्ञापन

अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि शेरों के विसरा सैंपल जूनागढ़ के पशु चिकित्सालय भेज दिए गए हैं। 

वन व पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) एके सक्सेना शेरों की मौत की जांच करेंगे। प्राथमिक सूचना के मुताबिक, आठ शेरों की मौत आपस में भिड़ने से हुई। बाकी तीन के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। 
विज्ञापन


सक्सेना ने कहा कि ज्यादातर शेर आपस में लड़ने के दौरान हुए जख्मों के कारण मरे हैं। फिलहाल इनकी मौत में किसी का हाथ होने की आशंका नजर नहीं आ रही है। गिर के जंगलों में 2015 की गणना के मुताबिक 520 शेर हैं। राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी ने कहा, जांच होनी चाहिए कि कहीं शेरों की मौत करंट लगने, जहर या शिकार से तो नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed