{"_id":"5c6c8bf2bdec226bbc6574f9","slug":"the-bjp-s-attitude-towards-the-allies-has-changed-says-uddhav-thackeray","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहयोगियों के प्रति भाजपा का रवैया बदला इसलिए गठबंधन को राजी हुए : उद्धव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सहयोगियों के प्रति भाजपा का रवैया बदला इसलिए गठबंधन को राजी हुए : उद्धव
Wed, 20 Feb 2019 04:36 AM IST
आसिम खान
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 20 Feb 2019 04:36 AM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार शाम कहा कि वह भाजपा के साथ हाथ मिलाने को इसलिए राजी हुए हैं क्योंकि भगवा पार्टी का अपने गठबंधन सहयोगियों के प्रति व्यवहार में बदलाव आया है। ठाकरे अपने आवास पर शिवसेना कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
शिवसेना और भाजपा ने सोमवार को घोषणा की कि वे लोग लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। ठाकरे ने कहा, मैंने महसूस किया कि लोगों के प्रति उनके व्यवहार में बदलाव आया है, इसलिए मैंने भाजपा से हाथ मिलाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा का यह प्रस्ताव उन्हें मंजूर नहीं है कि जिस पार्टी के ज्यादा विधायक होंगे उसका मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने कहा, मैं शिवसेना का मुख्यमंत्री देखना चाहता हूं। और मैं इसके लिए काम करूंगा। ठाकरे ने कहा कि समझौते में मैं जीत चुका हूं और अब असल लड़ाई, चुनाव जीतना है।
विज्ञापन