फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The BJP has called for a boycott of Chinese goods to the people

भाजपा ने लोगों से चीनी सामान के बहिष्कार का किया आह्वान

Tue, 04 Oct 2016 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 05:36 AM IST
विज्ञापन
The BJP has called for a boycott of Chinese goods to the people
कैलाश विजयवर्गीय
पाकिस्तान को सबक सिखाने के बाद भाजपा की तैयारी आर्थिक सर्जिकल ऑपरेशन के जरिए चीन को चित्त करने की है। देश में चाईनीज सामानों के खिलाफ बिगूल फूंकते हुए पार्टी ने जनता से इसके बहिष्कार का आह्वान किया है। पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विट के जरिए लोगों से अपील किया है कि आज से अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ प्रण लें कि न चीन का सामना खरीदेंगे, न किसी चीनी सामान को बढ़ावा देंगे। 
विज्ञापन


जय हिंद के नारे के साथ उन्होंने बॉयकाट चीन को हैशटैग बनाया है। चीनी वस्तुओं के खिलाफ लगातार किए एक ट्विट में विजयवर्गीय ने कहा है कि वे इन दिनों पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता में हैं। दुर्गापूजा के माहौल में यहां बाजार में चारों ओर चीनी में बनीं वस्तुएं दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि चीनी वस्तुओं को देखकर उन्हें बड़ा दु:ख हुआ। उसके बाद उन्होंने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार से जुड़े ट्विट जारी किए। 
विज्ञापन


भाजपा महासचिव ने कहा है कि चीनी वस्तुओं को खरीदना अपरोक्ष रूप से आतंकवादी देश का समर्थन है। इस कवायद के जरिए उन्होंने पाक के खिलाफ आम जन में बने गुस्से को चीन की तरफ मोडने का प्रयास किया। वैसे भगवा ब्रिगेड के जरिए सोशल मीडिय़ा पर बीते दो माह से चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को बढ़ावा देने की कवायद चल रही है। मगर पहली बार पार्टी के किसी बड़े नेता ने सार्वजनिक मंच से चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया है। विजयवर्गीय के प्रयास को चीन के खिलाफ भाजपा के आर्थिक सर्जिकल ऑपरेशन की कवायद का हिस्सा माना जा रहा है। लेकिन सरकार की ओर से चीनी वस्तुओं के खिलाफ अभी कोई कदम नहीं उठाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल चीन से भारत में करीब 60 अरब डालर का आयात होता है और भारत से चीन के यहां महज 14 से 15 अरब डालर का ही निर्यात होता है। भारतीय उद्योग में उत्पाद क्षेत्र की दुर्गती के लिए चीन के सस्ते माल ही दोषी हैं। चीन से आने वाले सस्ते माल की वजह से पीएम मोदी का मेक इन इंडिय़ा अभियान भी परवान नहीं चढ़ पा रहा है। अब पाकिस्तान से तनातनी के माहौल में उपजे राष्ट्रवाद के माहौल को भूनाते हुए भाजपा देश के लोगों को स्वदेशी उत्पादों के लिए प्रेरित करते हुए चीन के माल का बहिष्कार करने को कहेगी। पार्टी को उम्मीद है कि चीनी वस्तुओं से भारतीयों का मोह भंग होते ही देश में मेक इन इंडिय़ा अभियान जोर पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed