फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the beautiful super moon have seen in the world Countries around

धरती के करीब से गुजरा ‘सुपर मून’, 68 साल बाद देखा गया ऐसा नजारा

Tue, 15 Nov 2016 03:46 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, नई दिल्ली / वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, नई दिल्ली / वाशिंगटन Updated Tue, 15 Nov 2016 03:46 AM IST
विज्ञापन
the beautiful super moon have seen in the world Countries around

दुनिया के कई देशों के आसमान पर सोमवार की रात काफी बड़ा और चमकीला चांद दिखाई दिया। सत्तर बाद दिखाई देने वाला यह चंद्रमा अब 2034 तक इस खूबसूरती के साथ देखने को नहीं मिलेगा। वैज्ञानिकों ने इसे सुपर मून का नाम दिया है जो आमतौर पर दिखने वाले चंद्रमा से करीब 7 प्रतिशत बड़े आकार का और 15 फीसदी अधिक चमकदार था।

विज्ञापन


इससे पहले यह चंद्रमा 1948 में इतना बड़ा और चमकदार देखा गया था। जो लोग सोमवार को इस चंद्रमा की खूबसूरती नहीं निहार सके अब उन्हें पूरी 18 वर्ष तक इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, पृथ्वी की परिक्रमा करते वक्त चंद्रमा इस दिन धरती के सबसे करीबी बिंदु पर देखा गया था।
विज्ञापन


चूंकि धरती की कक्षा पूरी तरह से गोल न होकर दीर्घवृत्ताकार है इसलिए जब चंद्रमा धरती के काफी करीब होता है तब वह चमकीला और बडे़ आकार का दिखाई देने लगता है। विज्ञान की भाषा में इसे सुपर मून कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चंद्रमा सोमवार की रात करीब 8.09 बजे धरती से करीब 3 लाख 56 हजार 111 किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरा। उत्तरी अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में यह सुपर मून दिखाई दिया। कई वैधशालाओं ने सुपर मून की बेहतर तस्वीरें भी ली हैं। इसे सुपर मून का नामकरण सबसे पहले करीब 30 साल पूर्व एस्ट्रोलोजर रिचर्ड नोएल ने दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed