Rahul Gandhi: राहुल गांधी को अपने सैलून में देख हैरत में पड़ा नाई, कांग्रेस सांसद की दाढ़ी बनाई, सुनाया दर्द
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दाढ़ी बनवाते हुए नाई अजीत से उसकी समस्याएं पूछीं। उन्होंने पूछा कि कितना कमा लेते हो, तो नाई ने कहा कि कुछ भी नहीं बच पाता है।
विस्तार
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली में एक सैलून में पहुंचे। यहां काम करने वाला नाई अजीत राहुल गांधी को अपनी दुकान में देखकर हैरत में पड़ गया। उसने कांग्रेस सांसद की दाढ़ी बनाई। साथ ही अपनी जिंदगी का दर्द साझा किया। राहुल गांधी ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि बढ़ती महंगाई ने मेहनतकशों के सपनों को लूट लिया है। अब ऐसी नई योजनाओं की जरूरत है जो उन्हें अपनी बचत घर ले जाने में मदद कर सकें।
"कुछ नहीं बचता है!"
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 25, 2024
अजीत भाई के ये चार शब्द और उनके आसूं आज भारत के हर मेहनतकश गरीब और मध्यमवर्गीय की कहानी बयां कर रहे हैं।
नाई से लेकर मोची, कुम्हार से लेकर बढ़ई - घटती आमदनी और बढ़ती महंगाई ने हाथ से काम करने वालों से अपनी दुकान, अपना मकान और स्वाभिमान तक के अरमान छीन लिए… pic.twitter.com/1gYGdui2ll
दाढ़ी बनवाते समय नाई से पूछीं समस्याएं
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दाढ़ी बनवाते हुए नाई अजीत से उसकी समस्याएं पूछीं। उन्होंने पूछा कि कितना कमा लेते हो, तो नाई ने कहा कि कुछ भी नहीं बच पाता है। सब कुछ किराये में चला जाता है। इसके बाद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि कुछ भी नहीं बचा है। अजीत भाई के ये चार शब्द और उनके आंसू आज भारत के हर मेहनतकश गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति की कहानी कहते हैं। नाई से लेकर मोची तक, कुम्हार से लेकर बढ़ई तक गिरती आय और बढ़ती महंगाई ने मजदूर वर्ग से उनके सपने छीन लिए हैं। वह अपनी दुकानें, घर और यहां तक कि आत्म-सम्मान भी रखते हैं।
नई योजनाओं की जरूरत
राहुल गांधी ने लिखा कि अब नए समाधानों और नई योजनाओं की जरूरत है जो आय बढ़ाएंगी और बचत वापस लाएंगी। ऐसे समाज की जरूरत है जहां प्रतिभा को उसका हक मिले और कड़ी मेहनत का हर कदम सफलता की सीढ़ी पर ले जाए। राहुल गांधी के वीडियो को कांग्रेस ने एक्स पर शेयर किया। कांग्रेस ने पोस्ट किया कि हमारे जन नायक राहुल गांधी आज दिल्ली में अजीत कुमार की दुकान पर शेव बनवाने पहुंचे और उनकी जिंदगी की दिक्कतों के बारे में जाना। हाल ही में राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा और मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मैकेनिकों, बस ड्राइवर और मजदूरों से बात की थी।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.