फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The anti-ship missile (AShM) launched by Indian Navy Missile Corvette INS Prabal

Video: नौसेना ने दिखाई ताकत, पुराने जहाज पर दागी ये मिसाइल और दे डाली 'जल समाधि'

Fri, 23 Oct 2020 06:29 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 23 Oct 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
The anti-ship missile (AShM) launched by Indian Navy Missile Corvette INS Prabal
मेगा युद्धाभ्यास के तहत नौसेना ने आईएनएस प्रबल से मिसाइल दागी - फोटो : एएनआई

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए एंटी शिप मिसाइल से ‘बेहद सटीकता’ के साथ एक जहाज को निशाना बनाया। नौसेना ने शुक्रवार को मिसाइल से तबाह डूबते जहाज का वीडियो जारी किया है। मेगा युद्धाभ्यास के तहत नौसेना ने आईएनएस प्रबल से मिसाइल दागी। इस युद्धाभ्यास में आईएनएस विक्रमादित्य के साथ ही कई युद्धपोत, लड़ाकू हेलिकॉप्टर और विमान शिरकत कर रहे हैं।

विज्ञापन


नौसेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार को ट्वीट किया, नौसेना ने जंगी जहाज प्रबल से एंटी शिप मिसाइल को लॉन्च किया गया, जिसने अपनी अधिकतम रेंज के साथ सटीकता से अपने लक्ष्य (पुराने जहाज) को तबाह किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले गुरुवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने समुद्र के साथ साथ विभिन्न लोकेशन पर अपनी सेना की तैयारियों का जायजा लिया था। दरअसल, चीन के साथ जारी तनाव के बीच नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में तैनाती काफी बढ़ाई है। इसका मकसद चीन को स्पष्ट संदेश देना है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए नौसेना प्रमुख ने आने वाले दिनों में ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed