फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukhtar abbas naqvi says,The abolition of Article 370 opened the way for the abolition of the old laws of Jammu and Kashmir

अनुच्छेद 370 की समाप्ति ने जम्मू-कश्मीर के पुराने कानूनों को खत्म करने का रास्ता खोला: नकवी

Thu, 19 Nov 2020 06:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 19 Nov 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar abbas naqvi says,The abolition of Article 370 opened the way for the abolition of the old laws of Jammu and Kashmir
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : ANI

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार  को अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति ने जम्मू-कश्मीर के ऐसे पुराने कानूनों को खत्म करने का रास्ता खोला है जो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र की विकास प्रक्रिया में बाधक बने हुए थे।

विज्ञापन


उन्होंने  आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर को वापस विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग करने वाली मुख्यधारा की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों का गठबंधन ‘गुपकर घोषणापत्र गठबंधन’ इस पूर्ववर्ती राज्य में कांग्रेस और गठबंधन के अन्य सहयोगियों के वंशवाद और विनाशकारी राजनीति के लिए मृत्युपूर्व बयान साबित होगा।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में जिला विकास परिषद चुनाव के लिए एक रैली में नकवी ने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति ने जम्मू-कश्मीर के ऐसे पुराने कानूनों को खत्म करने का रास्ता खोला है जो जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख क्षेत्र की विकास प्रक्रिया में बाधक बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख के लोगों को केन्द्र सरकार की विभिन्न सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक कल्याण योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गुपकर गैंग अब  गुमराही गैंग बन चुका है जो अपने क्षणिक राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोगों के बीच भय और भ्रम पैदा कर रहा है।


नकवी ने कहा कि कांग्रेस और ‘वंश’ (नेकां) उन लोगों का समर्थन कर रहे हैं जो ‘‘कश्मीर को फिर से अलगाववाद और आतंकवाद की आग में झोंकना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राष्ट्र-विरोधी गुपकर गैंग का समर्थन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed