फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The aap leader asked the commissioner why the delhi police did not stand with our officer

आप ने कमिश्नर से पूछा सवाल, अपने ही अफसर के साथ क्यों खड़ी नहीं हुई दिल्ली पुलिस

Wed, 07 Nov 2018 05:11 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Nov 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
The aap leader asked the commissioner why the delhi police did not stand with our officer

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमूल्य पटनायक को एक पत्र लिखकर पूछा है कि एक भाजपा नेता के द्वारा अपने अफसर के साथ दुर्व्यवहार किये जाने पर वह अपने ही अफसर के साथ खड़ी क्यों नहीं हुई। दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन अवसर पर गत रविवार को कथित रूप से भाजपा नेता मनोज तिवारी ने पुलिस अधिकारी एके ठाकुर (डीसीपी नार्थ ईस्ट) और डीसीपी आरपी मीना के साथ अभद्र व्यवहार किया था। बाद में पुलिस ने इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की। संजय सिंह ने इस पूरे मामले का जिक्र करते हुए पुलिस की इस ‘निष्क्रियता’ पर अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की है। 

विज्ञापन


उन्होंने पूछा है कि इस घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस पर अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। संजय सिंह ने कहा है कि आने वाले संसद सत्र के दौरान वे इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाएंगे। छ: नवंबर को लिखे गये इस पत्र में संजय सिंह ने कहा है कि एक जनप्रतिनिधि और आम आदमी पार्टी नेता होते हुए उन्होंने कई बार दिल्ली पुलिस की भेदभाव भरी कार्रवाई का अनुभव किया था। उन्होंने लिखा है कि आप के दर्जनों विधायकों/नेताओं पर इसी दिल्ली पुलिस ने झूठी शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


उन पर चार्जशीट फाइल की है। उन्होंने कहा है कि वे इस बात को जानते हैं कि पुलिस को किस तरह के राजनीतिक दबाव में काम करना पड़ता है। लेकिन उनके लिए यह काफी परेशानी भरी बात थी कि दिल्ली पुलिस ने अपने ही एक उच्च अधिकारी के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद भी चुप्पी साधे रही। यह शर्मनाक मामला है। उन्होंने पुलिस से इस मामले पर जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed