{"_id":"643fa42fa6b733bf3804eaf7","slug":"tharoor-wants-to-participate-in-program-with-pm-modi-said-development-should-always-be-beyond-politics-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Launch: PM मोदी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं थरूर, बोले- विकास हमेशा राजनीति से परे होना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Launch: PM मोदी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं थरूर, बोले- विकास हमेशा राजनीति से परे होना चाहिए
Wed, 19 Apr 2023 02:44 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:44 PM IST
सार
हाल ही में पीएम मोदी ने राजस्थान में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उद्घाटन के दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन
Shashi Tharoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने बुधवार को राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के लॉन्च को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक हैं। उन्होंने ये भी कहा कि देश का विकास हमेशा राजनीति से परे होना चाहिए।
तिरुवनंतपुरम के एमपी थरुर ने रेलवे मंत्री अष्विनी वैश्नव को टैग करते हुए इस बात पर खुशी जाहिर की है कि अब वंदे भारत केरल तक पहुंच गई है। थरुर ने 2022 में ही राज्य को वंदे भारत देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि खुश हूं कि अष्विनी वैश्नव ने कर दिखाया।
केरल की पहली वंदे भारत कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक 600 किमी की दूरी महज आठ घंटे में तय करेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा- "वंदे भारत ट्रेनों को केरल में लाने से विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे पिनरई विजयन की तेज ट्रेन यात्राओं, चिंताओं को दूर करने में मदद मिलेगी और केरल कांग्रेस की जमीन अधिकरण और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों पर चिंता भी दूर होगी। बाकी भारत सरकार और केरल सरकार को राज्य के हित वाली इस ट्रेन के बारे में चर्चा करनी चाहिए।"
विज्ञापन
हाल ही में पीएम मोदी ने राजस्थान में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उद्घाटन के दौरान मौजूद थे। उस दौरान पीएम मोदी ने गहलोत को अपना मित्र बताते हुए कहा- "मैं गहलोत जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं। राजनीतिक खींचतान के इन दिनों में जब वह कई संकटों से गुजर रहे हैं, उन्होंने विकास कार्यों के लिए अपना समय निकाला और इस रेलवे कार्यक्रम में भाग लिया। इस आयोजन में मैं उसका स्वागत करता हूं।"