फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thanjavur Incident electrocution, electrocution during a religious procession at Kalimedu

तंजावुर रथयात्रा हादसा: जानें कहां हुई चूक? रथ में कैसे दौड़ा करंट? पल भर में चली गई 11 लोगों की जान

Wed, 27 Apr 2022 11:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तंजावुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तंजावुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 27 Apr 2022 11:57 AM IST
सार

उत्सव के दौरान जुलूस के रूप में रथयात्रा निकाली जा रही थी, तभी इसमें शामिल एक रथ बिजली के तार के संपर्क में आ गया और बड़ा हादसा हो गया।

विज्ञापन
Thanjavur Incident electrocution, electrocution during a religious procession at Kalimedu
तंजावुर में बड़ा हादसा - फोटो : Social media

विस्तार

तमिलनाडु के तंजावुर में 94वां अप्पर गुरुपूजा उत्सव के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उत्सव के दौरान जुलूस के रूप में रथयात्रा निकाली जा रही थी, तभी इसमें शामिल एक रथ बिजली के तार के संपर्क में आ गया और बड़ा हादसा हो गया। आइए बताते हैं आखिर मंदिर प्रशासन से कहां चूक हो गई और किस वजह से इस तरह की दर्दनाक घटना घटी...

विज्ञापन


यहां हुई चूक
मंदिर प्रशासन द्वारा जुलूस निकालने से पहले मंदिर के आसपास  हाईवोल्टेज ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन की जांच नहीं की गई।  तुरंत बिजली सप्लाई कट करने की व्यवस्था नहीं की गई थी। जब रथ को खींचा जा रहा था, तब 50 से अधिक लोग बहुत कम दूरी पर खड़े थे। कार ड्राइवर ने भी पूरी तरह से ध्यान नहीं रखा।  इसके अलावा इस बार रथ की ऊंचाई करीब 9 फुट रखी गई थी। उसे फूलों और लाइट्स से सजाया गया था। रथ की लाइट्स को उसके साथ चल रहे जेनेरेटर से बिजली सप्लाई हो रही थी। आमतौर पर रथ यात्रा के दौरान मंदिर के रास्ते वाली पावर सप्लाई बंद कर दी जाती है, लेकिन इस बार लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन


रथ में कैसे दौड़ा करंट?
तंजावुर पुलिस के मुताबिक, घटना कालिमेदू में अप्पार मंदिर में हुई। मंदिर से रथयात्रा निकलने के बाद जब इसके मुड़ने की बारी आई तो ऊपर बिछे तारों के जाल की वजह से रथ को आगे नहीं ले जाया जा सका। हालांकि, जैसे ही रथ को पीछे किया गया, उसका संपर्क हाई-टेंशन लाइन से हो गया और और करंट पूरे रथ पर फैल गया। हादसे की तस्वीरों में रथ को जलते हुए देखा जा सकता है। करंट से झुलसे कई श्रद्धालुओं को तंजावुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिए जांच के आदेश
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के दफ्तर की तरफ से इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही हादसे में मारे गए लोगों के लिए पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे का एलान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed