फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane Police Crime Branch has arrested a robber who commit the crime in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश का 50 हजार का इनामी बदमाश मुंबई में गिरफ्तार

Fri, 26 Feb 2021 07:58 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 26 Feb 2021 07:58 PM IST
सार

पिछले साल नवंबर माह में लुटेरे शेख ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित फूलपुर में दिनदहाड़े गाड़ी को रुकवा कर साढ़े 12 लाख रुपये की लूट की थी...

विज्ञापन
Thane Police Crime Branch has arrested a robber who commit the crime in Uttar Pradesh
UP ATS Arrest Shekh - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। ठाणे पुलिस ने पकड़े गए आरोपी असदद तालिब शेख को यूपी एसटीएफ के हवाले कर दिया है। पिछले साल नवंबर माह में लुटेरे शेख ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित फूलपुर में दिनदहाड़े गाड़ी को रुकवा कर साढ़े 12 लाख रुपये की नगदी लूट ली थी और फरार हो गया था। इसके बाद से शेख का पता नहीं चल रहा था।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ उसे खोज रही थी और शेख पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। लखनऊ स्थित एसटीएफ अधिकारियों को शेख के ठाणे में होने की खबर लगी थी। इसके बाद एसटीएफ ने ठाणे की अपराध शाखा को सूचित किया था। वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर ठाकरे के मार्गदर्शन में पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णा कोंकणी, दत्ता सरक की टीम ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ के इंस्पेक्टर संतोष सिंह के साथ शुक्रवार को शहर के हरिनिवास सर्कल पर जाल बिछाया और शेख को धर दबोचा। शेख अपनी पहचान छिपा कर ठाणे में आया था। शेख को एसटीएफ अधिकारी अपने साथ लेकर लखनऊ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed