{"_id":"5eba97468ebc3e90701b862c","slug":"thane-defamation-case-filed-against-sambit-patra-congress-leader-complained","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाणे: संबित पात्रा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज, कांग्रेस के युवा नेता ने की थी शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ठाणे: संबित पात्रा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज, कांग्रेस के युवा नेता ने की थी शिकायत
Tue, 12 May 2020 06:02 PM IST
श्रीधर मिश्रा
नेश्नल डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
नेश्नल डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 12 May 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मानहानि के आरोप में ठाणे पुलिस ने एक गैर-संज्ञेय मामला दर्ज किया है। मंगलवार को एक अधिकारी ने कहा कि संबित के ऊपर ट्विटर पर कुछ अपमानजनक ट्वीट करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
ठाणे पुलिस पीआरओ सुखदा नारकर ने कहा कि संबित के खिलाफ ब्रजकिशोर दत्त ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ब्रजकिशोर ने कल्याण के महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में संबित के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
शिकायत आवेदन के मुताबिक, दत्त महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के महासचिव हैं।
एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत एक एनसी (गैर-संज्ञेय) मामला दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में, शिकायतकर्ता प्रतिवादी के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है।