{"_id":"5cb51515bdec221473375bea","slug":"thakur-raja-singh-says-no-need-to-imitate-anything-from-a-terrorist-nation-like-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान जैसे आतंकी राष्ट्र से कुछ भी नकल करने की जरूरत नहीं : ठाकुर राजा सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान जैसे आतंकी राष्ट्र से कुछ भी नकल करने की जरूरत नहीं : ठाकुर राजा सिंह
Tue, 16 Apr 2019 05:04 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 16 Apr 2019 05:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना में भाजपा के एकमात्र विधायक ठाकुर राजा सिंह लोध और पाकिस्तानी सेना के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा विधायक ने पाकिस्तानी सेना के उन आरोपों का खंडन किया है जिसमें उसने कहा था कि भाजपा विधायक ने उनके गाने की नकल की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसे आतंकी राष्ट्र से उन्हें कुछ भी नकल करने की जरूरत नहीं है।
रविवार को पाकिस्तानी सेना ने विधायक का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि भारत को सच बोलने के मामले में पाकिस्तान का अनुकरण करना चाहिए। उसने दावा किया कि ठाकुर राजा सिंह ने उनके गाने की नकल की है और उसे भारतीय सेना को समर्पित किया है।
इससे पहले ठाकुर राजा सिंह ने ट्वीट किया था कि 14 अप्रैल को रामनवमी के पर्व पर सुबह 11:45 पर उनका नया गाना जारी होगा जो कि भारतीय सेना को समर्पित है। सोशल मीडिया पर गाने की एक झलक को साझा करते ही पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि उनके मीडिया विंग द्वारा 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस के दौरान जारी गाने की नकल है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा, ‘खुशी हुई कि आपने इसकी नकल की, लेकिन सच बोलने की भी नकल करे।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक ठाकुर राजा सिंह ने ‘जिंदाबाद पाकिस्तान’ को कॉपी करके ‘जिंदाबाद हिंदुस्तान’ करते हुए भारतीय सेना को समर्पित किया है। इस पर विधायक ने कहा कि अच्छा है लगा कि पाकिस्तान मीडिया ने भी उनके गाने को कवरेज दी। मुझे हैरानी है कि आतंकी राष्ट्र में गायक भी पैदा होते हैं। पाकिस्तानी गायक ने मेरे गाने की नकल की होगी। हमें आतंकी राष्ट्र पाकिस्तान से कुछ भी नकल करने की जरूरत नहीं है।