Kolkata: तकनीकी खराबी के कारण पार्किंग बे में लौटा थाई लायन एयर का विमान, कोलकाता से बैंकॉक की उड़ान हुई रद्द
कोलकाता से बैंकॉक जा रहा थाई लायन एयर का विमान को तकनीकी समस्या के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में वापस लौटना पड़ा। इस विमान में सात चालक दल और 130 यात्री सवार थे। बाद में उड़ान पूरे दिन के लिए रद्द कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाई लायन एयर का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में वापस लौट आया। विमान में 130 यात्री और सात चालक दल के सदस्य सवार थे। बाद में, यह उड़ान रद्द कर दी गई।
ये भी पढ़ें: रामदेव हैं कि मानते नहीं: कोरोनिल, शरबत जिहाद से लेकर च्यवनप्राश तक लगी फटकार, पढ़ें पतंजलि के विवादों की सूची
विमान में फ्लैप से संबंधित समस्या
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों के अनुसार यह बोइंग 737-800 न्यू जेरेशन विमान शनिवार रात करीब 1.35 बजे कोलकाता में उतरा। यह 2.35 बजे कोलकाता से बैंकॉक डॉन मुआंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाला था। विमान में फ्लैप से संबंधित समस्या उत्पन्न हो गई, जिसके कारण विमान को पीछे धकेलने के बाद पार्किंग बे में वापस लौटना पड़ा और उड़ान रद्द करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि फ्लैप टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।
यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
उड़ान रद्द होने से यात्री नाखुश थे। एयरलाइन के अधिकारी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसी का ध्यान रखते हुए दिन भर के लिए उड़ान रद्द कर दिया गया। तकनीकी गड़बड़ी के बाद विमान को वापस बुला लिया गया और यह सुबह 2:43 बजे पार्किंग स्टैंड 34 पर फिर से खड़ा किया गया। इसके बाद उड़ान को सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया। सभी यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा दी गई है।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि थाईलैंड के बैंकॉक स्थित डॉन मुआंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 151 यात्रियों को लेकर थाई लायन विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर 1.23 बजे उतरा। विमान ने 2.35 बजे पार्किंग बे 60आर से पुश बैक लिया। पुश बैक लेने के बाद विमान ने तकनीकी समस्या की सूचना दी और बे में वापस आने का अनुरोध किया। विमान एक बार फिर 2.43 बजे पार्किंग स्टैंड 34 पर खड़ा हुआ। सभी 130 यात्रियों को होटल भेज दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.