फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thackeray government will hire two dozen lawyers in Supreme Court to counter defend Maratha reservation

मराठा आरक्षण को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दो दर्जन वकीलों की फौज उतारेगी ठाकरे सरकार

Wed, 16 Sep 2020 06:59 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 16 Sep 2020 06:59 PM IST
सार

आंदोलन शुरू होने से कोरोना और कंगना से लड़ रही शिवसेना के लिए घरेलू मोर्चे पर लड़ना कठिन हो जाएगा। इसलिए वह हर हाल में मराठा आरक्षण को बहाल कराना चाहती है। लिहाजा सुप्रीम कोर्ट में 24 वकीलों की फौज उतारने का फैसला लिया है। इसमें से 5 वकील सरकार की ओर से नियुक्त किए गए हैं...

विज्ञापन
Thackeray government will hire two dozen lawyers in Supreme Court to counter defend Maratha reservation
उद्धव ठाकरे-अजित पवार-भगत सिंह कोश्यारी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI (File)

विस्तार

मराठा आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार मुश्किल में हैं। मराठा संगठन लगातार आक्रामक हो रहे हैं, जिससे सरकार की परेशानी बढ़ती जा रही है। अब इससे उबरने के लिए सरकार के सामने मराठा आरक्षण को बचाने की कठिन चुनौती है। इसलिए राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में वकीलो की फौज उतारने का फैसला किया है, जिससे मजबूती से अपना पक्ष कोर्ट में रख सके।

विज्ञापन


पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने मराठा समुदाय को शिक्षा व नौकरी में दिए गए आरक्षण पर रोक लगा दी है और मामले को संविधान पीठ के पास भेज दिया है। तब से इसको लेकर महाराष्ट्र में राजनीति गरमाई हुई है। वहीं, राज्य में दोबारा मराठा आंदोलन की सुगबुगाहट तेज होने लगी है।
विज्ञापन


आंदोलन शुरू होने से कोरोना और कंगना से लड़ रही शिवसेना के लिए घरेलू मोर्चे पर लड़ना कठिन हो जाएगा। इसलिए वह हर हाल में मराठा आरक्षण को बहाल कराना चाहती है। लिहाजा सुप्रीम कोर्ट में 24 वकीलों की फौज उतारने का फैसला लिया है। इसमें से 5 वकील सरकार की ओर से नियुक्त किए गए हैं जबकि 19 वकील निजी तौर पर आरक्षण के समर्थन में दायर आवेदन पर पैरवी के लिए सरकार के ही पक्ष में खड़े होंगे। ताकि कानूनी मोर्चे पर सरकार की कोई कमजोरी न नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन वकीलों के जरिए मुकदमा लड़ेगी ठाकरे सरकार

सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी, परमजीत सिंह पटवालिया, विशेष अधिवक्ता विजय सिंह थोरात, अधिवक्ता राहुल चिटणीस पैरवी कर रहे हैं। इसके अलावा मराठा आरक्षण के समर्थन में निजी तौर पर डाले गए हस्तक्षेप आवेदन पर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, पीएस नरसिंहा, चंदर उदय सिंह, रफीक दादा, विनय नवरे, देवदत्त कामत, अधिवक्ता शिवाजी जाधव, सुधांशु चौधरी संजय खरडे पाटील, संदीप देशमुख, दिलीप तौर, अमोल सूर्यवंशी, प्रशांत केन्जले, कैलास औताडे, अमोल करंडे, श्रीराम पिंगले, जियो जोसेफ, स्नेहा अय्यर सहित अन्य वकील शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed