फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thackeray claims India moving towards autocracy appeals people to throw out BJP

Delhi Rally: दिल्ली में गरजे उद्धव ठाकरे, कहा- निरंकुशता की तरफ बढ़ रहा है देश; जनता से की यह अपील

Sun, 31 Mar 2024 02:47 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 31 Mar 2024 02:47 PM IST
सार

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की महारैली में उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश निरंकुशता की तरफ बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
Thackeray claims India moving towards autocracy appeals people to throw out BJP
दिल्ली में उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन ने महारैली का आयोजन किया है। इस रैली में अलग अलग राज्यों से कांग्रेस के सहयोगी दल हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे भी रैली में पहुंचे।

विज्ञापन


निरंकुशता की तरफ बढ़ रहा देश- ठाकरे 
ठाकरे ने दावा किया है कि देश निरंकुशता की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम यहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने के लिए आए हैं। 
विज्ञापन


‘मेरी दो बहनें लड़ रही हैं, भाई क्यों पीछे रहे’
ठाकरे ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। ठाकरे ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के लिए कहा कि जब मेरी दो बहनें लड़ रही हैं, तो यह भाई कैसे पीछे रह सकता है? इसलिए हम अपनी बहनों कल्पना जी और सुनीता जी के लिए यहां हैं।  बता दें कि केजरीवाल और सोरेन दोनों को भ्रष्टाचार के अलग-अलग मामलों में केंद्रीय एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सोच रही है कि हेमंत सोरेन और केजरीवाल को गिरफ्तार करने से लोग डर जाएंगे लेकिन वे भारतीयों को नहीं जानते। हम डरने वाले लोग नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से की यह अपील
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तीनों एजेंसियों को घोषित कर देना चाहिए के वे भाजपा की सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि मैं देश के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि भाजपा को सत्ता से बाहर करें। ठाकरे के अनुसार एक ही पार्टी की सरकार देश के लिए घातक साबित हो रही है। उन्होंने  कहा कि हमें ऐसा गठबंधन लाना है, जो सभी राज्यों का सम्मान करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed