फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Terrorists will now understand value of life Woman who lost husband in Pahalgam hails Op Sindoor News In Hindi

Operation Sindoor: 'आतंकियों को सिखाया सबक', पहलगाम आतंकी हमले में पति को खोने वाली प्रियदर्शिनी के छलके आंसू

Wed, 07 May 2025 03:08 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 07 May 2025 03:08 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले में जान गवाने वाले प्रशांत सतपथी की पत्नी ने प्रियदर्शिनी ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने सिंदूर छीना, अब जान की कीमत समझ आएगी। उन्होंने कहा कि सेना ने किया वादा किया था, जो कि अब पूरा हुआ है। 

विज्ञापन
Terrorists will now understand value of life Woman who lost husband in Pahalgam hails Op Sindoor News In Hindi
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पति को खोने वाली ओडिशा की प्रियदर्शिनी आचार्य ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से की गई इस कार्रवाई के बाद अब आतंकवादियों को इंसानी जान की कीमत समझ आएगी और उन्हें डर में जीना पड़ेगा। 

विज्ञापन


प्रियदर्शिनी ने आगे भावुक होते हुए कहा कि इंसानी जिंदगी की इज्जत होनी चाहिए। मैं जानती हूं कि अब कभी पूरी तरह खुश नहीं रह पाऊंगी, लेकिन मेरी जैसी हालत किसी और के साथ न हो। बता दें कि प्रियदर्शिनी के पति प्रशांत सतपथी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में शामिल थे। वह छुट्टी पर अपनी पत्नी और बेटे के साथ गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' में जैश-ए-मोहम्मद का संचार नेटवर्क भी ध्वस्त, सरजाल में छिपा हुआ था ठिकाना
विज्ञापन
विज्ञापन


'सेना ने पूरा किया वादा'
प्रशांत की पत्नी प्रियदर्शिनी ने कहा कि मेरे पति के शव के पास सेना के अधिकारियों ने मुझसे वादा किया था कि कार्रवाई होगी, और आज वह वादा पूरा हुआ। मैं खुश हूं कि आतंकियों को उनकी करतूत का जवाब मिल गया। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने कई महिलाओं की मांग का सिंदूर मिटाया, अब ऑपरेशन 'सिंदूर' ने उन्हें सही जवाब दिया है। प्रियदर्शिनी ने आगे कहा कि मेरा पति अब लौटकर नहीं आएगा, लेकिन यह हमला दोबारा कहीं नहीं होना चाहिए।

प्रशांत के छोटे भाई ने भी जताई खुशी
वहीं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रशांत के छोटे भाई जयंत सतपथी ने कहा कि हमें मुआवजा नहीं चाहिए, हमें अपने भाई की मौत का बदला चाहिए था। सरकार ने जो कदम उठाया, उससे हमें राहत मिली है। हम चाहते हैं कि हमले के पीछे जो भी आतंकी हैं, उन्हें सजा मिले।

ये भी पढ़ें:- फूट-फूटकर रोया मसूद अजहर: ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 10 लोगों की मौत, बोला- मैं क्यूं नहीं मर गया!

ऑपरेशन सिंदूर, दहल उठा पाकिस्तान
गौरतलब है कि 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था। इतना ही नहीं भारतीय सेना के इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed