फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Terrorist Zakir shaikh is in touch with Pakistan, Maharashtra ATS says 

बड़े हमले की साजिश: मुंबई से गिरफ्तार आतंकी को पाकिस्तान से आते थे कॉल, बड़े आतंकी हमले की फिराक में था जाकिर 

Wed, 06 Oct 2021 03:00 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 06 Oct 2021 03:00 PM IST
सार

एटीएस का कहना है कि वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल कॉल से पता चला है कि उसे पाकिस्तान से कॉल आए थे। जिन नंबरों से उसकी बात हो रही थी, उन पर आईपी एड्रेस पाकिस्तान का ही था। 

विज्ञापन
Terrorist Zakir shaikh is in touch with Pakistan, Maharashtra ATS says 
एटीएस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

17 सितंबर को मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से गिरफ्तार किए गए जाकिर शेख का नेटवर्क पाकिस्तान से है। मुंबई एटीएस ने खुलासा किया है कि जाकिर शेख को सीधे पाकिस्तान से निर्देश मिल रहे थे और वह भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कई आतंकी हमले करने वाला था। एटीएस ने जाकिर पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जाकिर के साथ अन्य दो संदिग्धों रिजवान मोमिन और इरफान शेख को 11 अक्तूबर तक एटीएस ने हिरासत में रखा है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान से आए थे कई कॉल 
महाराष्ट्र एटीएस चीफ विनीत अग्रवाल ने बताया कि जाकिर लगातार पाकिस्तान में किसी से बात कर रहा था। जांच में वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल कॉल से पता चला है कि उसे पाकिस्तान से कॉल आए थे। जो नंबर एटीएस को मिले हैं उनमें आईपी एड्रेस पाकिस्तान का ही है।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



डी कंपनी से भी जुड़ रहे तार 
मुंबई एटीएस इस मामले को डी कंपनी यानी दाऊद कनेक्शन से भी जोड़ कर देख रही है। क्योंकि जिस समीर कालिया की निशानदेही पर जाकिर की गिरफ्तारी हुई थी, उस समीर कालिया की डी कंपनी से फंडिंग होती थी। हथियार भी उसे डी कंपनी ही उपलब्ध कराती थी। ऐसे में जाकिर का कनेक्शन भी डी कंपनी से हो सकता है। 

बड़े हमले की थी साजिश 
एटीएस को यह भी शक है कि जाकिर का कनेक्शन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी हो सकता है। पूर्व में हुई पूछताछ में जाकिर ने खुद कबूल किया था कि वह विदेश में बैठे एक शख्स के संपर्क में था और उसे वहीं से निर्देश मिलते थे। माना जा रहा है कि जाकिर मुंबई में किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed