फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   terror attack at army headquarters in jammu and kashmirs

जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना मुख्यालय पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद

Sun, 18 Sep 2016 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Sep 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
terror attack at army headquarters in jammu and kashmirs
आतंकी - फोटो : ANI
कश्मीर में जारी हिंसा और तनाव के बीच एक बार फिर बारामूला के उरी स्थित सेना मुख्यायल पर आत्मघाती हमला हुआ है। सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और गोलीबारी जारी है। आत्मघाती हमला सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक 3-4 आतंकियों ने उरी स्थित आर्मी हेडक्वार्टर पर हमला किया। लाइन ऑफ कंट्रोल के पास स्थित इस सेना मुख्यालय पर हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 16 घायल हुए हैं। इनमें से 8 जवानों की हालत काफी गंभीर है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। घायल जवानों को इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से श्रीनगर अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन


सेना ने आतंकियों को ढेर करने के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए पैरा कमांडो को मोर्चे पर उतारा है। आपको बता दें कि उरी एक सर्द इलाका है और यहां सेना के बैरक लकड़ी के बने होते हैं। इसलिए इनके आग पकड़ने की संभावना ज्यादा होती है। आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बाद बैरकों में आग लग गई है और बहुत ज्यादा धुआं उठ रहा है। हालांकि सेना की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बैरकों में कितने जवान है और आतंकियों की संख्या कितनी है। इस बीच गृहमंत्री ने ट्वीट कर मामले पर जानकारी दी है। राजनाथ सिंह ने गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं और स्थिति पर निगाह रखी जा रही है। 











 

गृहमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

terror attack at army headquarters in jammu and kashmirs
हमले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आपात बैठक बुलाई है और उनका अमेरिका और रूस का विदेश दौरा रद्द कर दिया गया है। एनकाउंटर के चलते आर्मी के बैरकों में आग लग गई है। क्षेत्र में धमाकों की आवाज लगातार आ रही है।

गौरलतब है कि इसी साल जनवरी में 6 आतंकियों ने पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हमला कर दिया था। इन आतंकियों से सेना की मुठभेड़ तीन दिनों तक चली थी और सात जवान शहीद हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed