{"_id":"637396241ab64d1f420722fd","slug":"tendu-leaves-worth-rs-2-crore-seized-off-tamil-nadu-fishermen-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: करीब तीन टन तेंदू पत्तों की तस्करी कर रहे थे मछुआरे, 100 से ज्यादा बैग जब्त, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: करीब तीन टन तेंदू पत्तों की तस्करी कर रहे थे मछुआरे, 100 से ज्यादा बैग जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 15 Nov 2022 07:07 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 15 Nov 2022 07:07 PM IST
सार
श्रीलंका की नावों में सवार मछुआरों ने तटरक्षक बल को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के नजदीक उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने मंगलवार को कहा कि उसने मन्नार की खाड़ी के पास दो करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के 2.8 टन तेंदू पत्ते जब्त किए हैं। बल ने तेंदू पत्तों से भरे 100 से ज्यादा बैग जब्त किए हैं। इनका इस्तेमाल बीड़ी बनाने के लिए किया जाता है। इसे हरा सोना भी कहा जाता है।
विज्ञापन
तटरक्षक बल को इसको लेकर इनपुट्स मिले थे। जिसके आधार पर बल के जहा वज्र ने चार नावों को पकड़ लिया। इनमें से दो भारत की हैं, जबकि दो अन्य नावें श्रीलंका की हैं। इन्हें सोमवार को तमिलनाडु के तट पर पकड़ा गया। जांच करने पर पता चला कि ये नावें तेंदू पत्तों की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही थीं।
विज्ञापन
श्रीलंका की नावों में सवार मछुआरों ने तटरक्षक बल को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के नजदीक उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि कुल 104 बैग जब्त किए गए हैं। चारों नावों को थूथुकुडी में बंदरगाह पर ले जाया गया। मछुआरों को कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।