फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ten lakh people got vaccinated in three days

Corona vaccine: तीन दिन में ही 10 लाख लोगों को लगा टीका

Fri, 05 Mar 2021 07:22 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 05 Mar 2021 07:22 AM IST
विज्ञापन
ten lakh people got vaccinated in three days
corona vaccine - फोटो : PTI

कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू होते ही लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन दिन में ही 10 लाख से ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया है। जबकि इससे पहले जब 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था तब 10 लाख लोगों को वैक्सीन देने में छह दिन का वक्त लगा था।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश के 1.66 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें 10 लाख से भी अधिक 45 और उससे अधिक आयु के लोग हैं जिन्हें दूसरे चरण में वैक्सीन लगवाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


अब तक 45 से 59 वर्ष की आयु के 71,860 और 60 या उससे अधिक आयु के 8,31,590 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। इनके अलावा 67,90,808 स्वास्थ्यकर्मी पहली और 28,72,725 दूसरी खुराक ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फ्रंटलाइन वर्करों की बात करें तो अब तक 58,03,856 लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 4,202 फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी खुराक भी मिल गई है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 10 लाख से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दिया है जिनमें से 8,31,590 लोगों ने पहली और 1,62,862 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed