फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Temples gear up to reopen in Kerala and Bengaluru under unlock 1

Unlock 1 : केरल और कर्नाटक में मंदिरों को दोबारा खोलने की तैयारियां पूरी

Fri, 05 Jun 2020 07:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुअनंतपुरम/बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुअनंतपुरम/बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 05 Jun 2020 07:55 PM IST
सार

देश में 25 मार्च से जारी लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। इसके पहले चरण यानी अनलॉक 1 में आठ जून से मंदिरों, रेस्टोरेंट और अन्य सेवाओं को दोबारा शुरू करने की इजाजत दी गई है। इसके तहत केरल और कर्नाटक में मंदिरों के दोबारा खुलने से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, केरल में मंदिर आठ के स्थान पर नौ मई से खुलेंगे। 

विज्ञापन
Temples gear up to reopen in Kerala and Bengaluru under unlock 1
सबरीमाला मंदिर (फाइल फोटो)

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि सबरीमाला मंदिर में एक समय पर 50 से अधिक व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वर्चुअल क्यू मैनेजमेंट सिस्टम (आभासी पंक्ति नियंत्रण व्यवस्था) का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते देश में लागू लॉकडाउन में धीरे-धीरे अब राहतें दी जा रही हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि पूजा के स्थानों, रेस्टोरेंट और मॉल केरल में नौ मई से खुलेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस के कुल 11 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ यहां कोरोना को कुल मामलों की संख्या 1697 हो गई है, इनमें 973 सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार कर्नाटक के बंगलूरू में आठ जून से मंदिरों को खोलने की तैयारी भी लगभग पूरी हो गई है। बंगलूरू में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिरों के सचिव केटी रामाराजू ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगा और साथ ही उनका तापमान जांचने की व्यवस्था भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामाराजू ने रहा कि मंदिरों का सैनिटाइजेशन करने का काम पूरा हो गया है। हमने मंदिरों में गोले के निशान बनाए हैं जिससे कि सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन किया जा सके। ये निशान श्रद्धालुओं के लिए दो-दो मीटर की दूरी पर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल मंदिरों में यह व्यवस्था रहेगी कि एक घंटे में 60 से 100 के बीच श्रद्धालुओं को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed