फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Temple vessel theft: Australian citizen did not do it intentionally, says Kerala police

Kerala: पुलिस ने कहा- ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने मंदिर में जानबूझकर नहीं की बर्तन की चोरी, जल्द किया जाएगा रिहा

Sun, 20 Oct 2024 11:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 20 Oct 2024 11:44 PM IST
सार

Kerala: केरल पुलिस ने रविवार को बताया कि जिस ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को प्रसिद्ध श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से गायब हुए पीतल के बर्तन के मामले में हिरासत में लिया गया था, उसने ऐसा जानबूझकर नहीं किया था।

विज्ञापन
Temple vessel theft: Australian citizen did not do it intentionally, says Kerala police
श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केरल पुलिस ने रविवार को बताया कि जिस ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को प्रसिद्ध श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से गायब हुए पीतल के बर्तन के मामले में हिरासत में लिया गया था, उसने ऐसा जानबूझकर नहीं किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम गणेश झा है, जो हरियाणा का निवासी है और ऑस्ट्रेलिया का भी नागरिक है। उसके खिलाफ पहले चोरी का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब आरोप को कम कर दिया गया है। 

विज्ञापन

 
गायब हुए इस पीतल के पारंपरिक बर्तन को स्थानीय भाषा में उरुली कहा जाता है। इसका उपयोग मंदिर में पूजा और अनुष्ठान के लिए किया जाता है। यह मंदिर अपने अनमोल खजाने के लिए प्रसिद्ध है, जो गोपनीय भंडारों में रखे गए हैं। गुरुवार को जब पीतल का बर्तन गायब हुआ तो मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। झा को हरियाणा में ट्रेस किया गया और वहां की स्थानीय पुलिस के सहयोग से हिरासत में लिया गया। उसे रविवार को तिरुवनंतपुरम लाया गया, जहां पुलिस ने उसके खिलाफ आरोपों को कम करने का फैसला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, झा ने बताया कि अगर कोई उसे बर्तन निकालने से रोकता तो वह इसे मंदिर से बाहर नहीं ले जाता। पूछताछ के दौरान हमें यह समझ नहीं आया कि उसकी बर्तन चुराने की कोई मंशा नहीं थी।


पुलिस ने पहले कहा था कि झा सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि झा अपने परिवार के सदस्यों के साथ था। मंदिर से चोरी की घटना ने सबको चौंका दिया था, क्योंकि यहां पुलिस और अन्य कर्मी चौकसी रखते हैं। पुलिस ने कहा कि झा को जल्द ही रिहा किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed