{"_id":"5cd11058bdec22076c4ec581","slug":"temperature-in-many-parts-of-india-will-likely-rise-by-four-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने वाले दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है पारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आने वाले दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है पारा
Tue, 07 May 2019 10:48 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Tue, 07 May 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के कई भागों (पश्चिम, सेंट्रल, उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत) में आने वाले दिनों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। ऐसा हवा के पैटर्न में बदलाव के चलते होगा। इस बात की जानकारी भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के सोमवार के बुलेटिन के अनुसार देश के कई क्षेत्रों में इस वक्त अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। सात मई से गर्म हवाएं और भी तेज हो जाएंगी। वहीं नौ और दस मई को उत्तर पश्चिमी भारत के कई भागों में आंधी तूफान आने की संभावना है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन
लेकिन इससे पिछले दो दिनों तक सूखे जैसी स्थिति होगी। जिससे मध्यप्रदेश, विदर्भ, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में गर्मी बढ़ जाएगी। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक चरण सिंह का कहना है, "दिल्ली में दो से तीन डिग्री तक तापमान में वृद्धि होगी लेकिन हम ये नहीं कह सकते कि यहां गर्म लहर वाली स्थित रहेगी या नहीं।"
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, "गुजरात, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में भी गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। आने वाले दो से तीन दिनों में ओडिशा और झारखंड में भी गर्म हवाओं की स्थिति बनी रहेगी।" पिछले दिनों फैनी तूफान के कारण यहां लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
उत्तर पश्चिमी भारत में धूल भरी आंधी आने की संभावना है। सूखे की स्थित के चलते राजस्थान में अगले कुछ दिनों में धूलभरी आंधी आने का अनुमान है। वहीं नौ और दस मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी धूलभरी आंधी आ सकती है।
हालांकि फैनी चक्रवात का प्रभाव सोमवार को अन्य जगहों पर भी देखने को मिला है। छह मई को चंडीगढ़ में अधिकतम तपमान 38.2 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 39.9 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 39.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 41 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 40.4 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद में 42.2 डिग्री सेल्सियस, अहमदाबाद में 40.4 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली में 39.8 डिग्री सेल्सियस था।
बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं और दक्षिण की ओर से अरब सागर से आने वाली हवाओं को कारण राजस्थान, गुजरात, और मध्य भारत के तापमान में कमी आई है। अब उत्तर पश्चिम से शुष्क और गर्म हवाएं उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में जारी रहेंगी।