फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Temperature drops due to snowfall and rain in Himachal, Uttarakhand and Kashmir

Delhi : हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा, उत्तर के पहाड़ों पर माइनस में तापमान

Sat, 11 Nov 2023 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Nov 2023 05:36 AM IST
सार

भूस्खलन से जहां कश्मीर का सड़क मार्ग से देश-दुनिया का संपर्क कट गया, वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद अटल टनल के आसपास, रोहतांग दर्रा, शिकारी देवी और कमरूनाग में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Temperature drops due to snowfall and rain in Himachal, Uttarakhand and Kashmir
गुलमर्ग में मस्ती करते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

हिमाचल, उत्तराखंड सहित जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को बर्फबारी और बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। भूस्खलन से जहां कश्मीर का सड़क मार्ग से देश-दुनिया का संपर्क कट गया, वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद अटल टनल के आसपास, रोहतांग दर्रा, शिकारी देवी और कमरूनाग में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। उधर, उत्तराखंड के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया। कल दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश से मौसम में ठंडक है। 

विज्ञापन


कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। खराब मौसम के चलते कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा प्रभावित रही। प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट आई है। कश्मीर में शीतलहर चल रही है। हालांकि दोपहर बाद कई इलाकों में मौसम खुल गया था। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 14 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन


बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत...हिमाचल में यलो अलर्ट के बीच बर्फबारी और बारिश से सोलंगनाला और मढ़ी में ही पर्यटक रोक दिए हैं। मौसम में आए बदलाव से प्रदेश में छह डिग्री तक अधिकतम पारा लुढ़का। जिला मंडी की चौहारघाटी की बड़ागांव पंचायत में बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ में पारा लुढ़ककर 1 डिग्री पहुंचा...बदरीनाथ धाम में अचानक मौसम बदलने से पारा गिरकर 1 डिग्री पहुंच गया। इसके चलते धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में शाम करीब चार बजे अचानक मौसम में बदलाव आया। पांच बजे धाम में हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ देर बाद हल्की बर्फबारी भी हुई। हालांकि बारिश और बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन मौसम बदलने से धाम में शीतलहर चल रही है, जिससे यात्री ठंड से कांपते नजर आ आए।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यात्रा न करने की सलाह 
ट्रैफिक पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे के बहाल न होने तक यात्रा न करने की सलाह दी गई है। राजोरी, पुंछ, रियासी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, कठुआ के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। बनिहाल कस्बे में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। पर्यटन स्थल नत्थाटाॅप और पटनीटाॅप में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जम्मू में 49.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 9.0 डिग्री गिरकर 19.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुलमर्ग में सीजन का पहला हिमपात
विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर में भी बर्फ गिरी। गुरेज, सोनमर्ग, जोजिला पास, साधना पास, फरकियां टॉप, राजधान टॉप, जेड-गली, सिंथन पास और मर्गन टॉप में भी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुलगाम और बडगाम के कुछ मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। कश्मीर के अधिकांश मैदानी इलाकों में बारिश हुई।


 बर्फ जमा होने के कारण गुरेज-बांदीपोरा और सिंथन टॉप मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं। श्रीनगर में 26.7 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 8.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed