फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telugu Desam Party MP Kesineni Nani announced his decision to quit the party

Andhra Pradesh: 'अब पार्टी को मेरी जरूरत नहीं', TDP छोड़ने का एलान कर बोले सांसद केसिनेनी नानी

Sat, 06 Jan 2024 08:21 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 06 Jan 2024 08:21 AM IST
सार

केसिनेनी नानी ने बताया कि वह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। उन्हें औपचारिक रूप से अपना लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा सौंपेंगे। इसके अलावा, वह टीडीपी से भी अपना इस्तीफा देंगे।

विज्ञापन
telugu Desam Party MP Kesineni Nani announced his decision to quit the party
सांसद केसिनेनी नानी ने पार्टी छोड़ने का किया एलान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने की अटकलों के बीच तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद केसिनेनी नानी ने पार्टी  छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जब पार्टी को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है तो उनका पार्टी में बने रहना सही नहीं है। 

विज्ञापन


विजयवाड़ा से सांसद केसिनेनी नानी ने बताया कि वह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। उन्हें औपचारिक रूप से अपना लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा सौंपेंगे। इसके अलावा, वह तुरंत टीडीपी से अपना इस्तीफा देंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है, एक दिन पहले ही खबर आई थी कि पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में केसिनेनी को टिकट नहीं देने का फैसला किया है। कहा जा रहा था कि टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें पार्टी मामलों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया था। सांसद ने खुद सोशल मीडिया पर दावा किया था कि टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें पार्टी मामलों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि नायडू के निर्देश पर पूर्व मंत्री अलापति राजा, एनटीआर जिला टीडीपी अध्यक्ष नेट्टम रघुराम और पूर्व सांसद और कृष्णा जिला टीडीपी अध्यक्ष कोनकल्ला नारायण राव ने उनसे मुलाकात की और उन्हें पार्टी मामलों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया। साथ ही सूचित किया था कि नायडू ने सात जनवरी को तिरुवुरु शहर में होने वाली सार्वजनिक बैठक के प्रभारी के रूप में किसी और को नियुक्त किया है, क्योंकि वह विजयवाड़ा लोकसभा उम्मीदवार के रूप में किसी और को मौका देना चाहते हैं।



नानी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह पार्टी नेता के निर्देशों का पालन करेंगे। बता दें, नानी साल 2014 में टीडीपी के टिकट पर विजयवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए और 2019 में उसी निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुने गए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed