{"_id":"5fccf9ad8ebc3ecfe0570a7d","slug":"telugu-actress-vijayashanti-met-union-home-minister-amit-shah-she-will-formally-join-bjp-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलुगू अभिनेत्री विजयशांति आज होंगी भाजपा में शामिल, शाह से की थी मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलुगू अभिनेत्री विजयशांति आज होंगी भाजपा में शामिल, शाह से की थी मुलाकात
Mon, 07 Dec 2020 06:14 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 07 Dec 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री विजयशांति
- फोटो : ANI
तेलुगू फिल्मों की स्टार अभिनेत्री विजयशांति सोमवार को भाजपा की औपचारिक सदस्यता ग्रहण करेंगी। भाजपा नेता जी. विवेक वेंकटस्वामी ने रविवार को इस बात की पुष्टि की। शनिवार को विजयशांति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने भी पहुंचीं।
विज्ञापन
तेजस्विनी और ईश्वर जैसी हिंदी फिल्मों से बॉलीवुड में भी पहचान बनाने वाली विजयशांति ने अपना राजनीतिक करियर भाजपा के साथ ही शुरू किया था, लेकिन बाद में उन्होंने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का दामन थाम लिया था। साल 2014 में अलग तेलंगाना राज्य के गठन से पहले उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वेंकटस्वामी ने विजयशांति के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की जानकारी देते हुए कहा, आज जी. किशन रेड्डी के नेतृत्व में विजया शांति ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विजयशांति ने तेलंगाना में बहुत सारा काम किया है, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री केसी राव हर किसी को एकतरफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, भाजपा अगली बार निश्चित तौर पर तेलंगाना विधानसभा में जीतेगी। विजया शांति राज्य में पार्टी के विकास के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम करेंगी।
विज्ञापन
बता दें कि तेलंगाना में भाजपा की ताकत लगातार बढ़ रही है। पार्टी ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के हालिया चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहली बार 48 सीट जीती हैं। भाजपा पहले नंबर पर रही टीआरएस से महज 7 सीटें पीछे रही हैं। साथ ही पिछले महीने पार्टी ने दुब्बका विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भी टीआरएस को हराकर जीत हासिल की थी।