{"_id":"67e1021705b204499008836a","slug":"telangana-woman-jumps-from-moving-train-to-escape-from-rape-bid-latest-news-update-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना, छेड़छाड़ से परेशान महिला ने चलती ट्रेन से लगा दी छलांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना, छेड़छाड़ से परेशान महिला ने चलती ट्रेन से लगा दी छलांग
Mon, 24 Mar 2025 12:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:26 PM IST
सार
महिलाओं पर अपराध से जुड़े एक मामले ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, छेड़छाड़ से परेशान महिला ने चलती ट्रेन से छलांग दी। उसे गंभीर चोटें आईं हैं और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने खुद को बदमाशों से बचाने के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। चलती ट्रेन से कूदने के बाद 23 वर्षीय महिला घायल हो गई। दावा किया है कि एक व्यक्ति ने कोच में महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। सरकारी रेलवे पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज करा रही पीड़िता ने रविवार को पुलिस को दिए बयान में कहा कि यह घटना 22 मार्च की शाम को हुई, जब वह सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से मेडचल के लिए एमएमटीएस (मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सर्विस) ट्रेन के महिला कोच में अकेली यात्रा कर रही थी।
विज्ञापन
जबरदस्ती करने की कोशिश
महिला ने बताया कि उसी कोच में यात्रा कर रही दो महिला यात्रियों के अलवल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद लगभग 25 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और यौन संबंध बनाने की मांग की। जब उसने मना कर दिया तो उसने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसके बाद वह चलती ट्रेन से कूद गई।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया
जीआरपी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसके सिर, ठोड़ी, दाहिने हाथ और कमर पर खून बहने वाली चोटें आईं। बाद में कुछ राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि महिला ने कहा है कि अगर वह दोबारा उस व्यक्ति को देखती है तो वह उसे पहचान लेगी। महिला की शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 75 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 131 (आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आगे की जांच जारी
निजी क्षेत्र की कर्मचारी महिला ने बताया कि 22 मार्च को वह अपने मोबाइल फोन का डिस्प्ले ठीक कराने के लिए मेडचल से सिकंदराबाद आई थी। आगे की जांच जारी है।