फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana witnesses 204 child marriages during lockdown

लॉकडाउन के दौरान तेलंगाना में गंभीर अपराध, पिछले तीन महीनों में हुए 200 से अधिक बाल विवाह

Sat, 27 Jun 2020 10:20 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 27 Jun 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Telangana witnesses 204 child marriages during lockdown
बाल विवाह ( सांकेतिक)

मार्च के आखिरी सप्ताह में देश में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू हो गया। इस दौरान इस उस तरह की हर गतिविधियां प्रतिबंधित थीं, जिसमें लोग इकट्ठा हो सकते थे। जिस वक्त पूरा देश अपने घरों में बंद था, उस वक्त तेलंगाना में गंभीर अपराध को अंजाम दिया गया। राज्य में पिछले तीन महीनों के दौरान 200 से अधिक बाल विवाह हुए हैं।

विज्ञापन


तेलंगाना राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (टीएससीपीआर ) के अनुसार, पिछले तीन महीनों के दौरान तेलंगाना में 204 बाल विवाह हुए हैं। बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य के सभी जिला कलेक्टरों और मजिस्ट्रेटों से कहा गया है कि वे तत्काल कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करें। साथ ही उन्हें लोगों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रति सचेत करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन


आयोग को बताया गया कि कोविड-19 महामारी के दौरान  24 मार्च से 31 मई तक कुल 204 बाल विवाह हुए हैं। आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है, क्योंकि बाल विवाह का बालिकाओं के जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। आयोग ने कहा कि बालिकाओं को बाल विवाह से बचाना हमारी जिम्मेदारी है, अन्यथा यह उनके जीवन के हर क्षेत्र में, विशेष रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 वर्ष से कम आयु की बालिका और 21 वर्ष से कम आयु के पुरुष का विवाह करना बाल विवाह होता है। धारा तीन बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार बाल विवाह शून्य करणीय होता है। बाल विवाह करने वाले वयस्क पुरुष, बाल विवाह का दुष्प्रेरित करना बढ़ावा देना एवं भागीदारी करना दंडनीय अपराध हैं। जिसके प्रत्येक अपराधी को एक लाख रुपये जुर्माना एवं दो वर्ष का कारावास की सजा हो सकती है।


भारत में बाल विवाह चिंता का विषय है। बाल विवाह किसी बच्चे को अच्छे स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के अधिकार से वंचित करता है। ऐसा माना जाता है कि कम उम्र में विवाह के कारण लड़कियों को हिंसा, दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का अधिक सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed