फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana TDP President L Ramana resigned to join the ruling party TRS

तेलंगाना: टीडीपी के प्रदेश अध्यक्ष एल रमन ने छोड़ी पार्टी, अब टीआरएस में होंगे शामिल

Fri, 09 Jul 2021 08:20 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 09 Jul 2021 08:20 PM IST
सार

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एल रमन ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अब वह प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Telangana TDP President L Ramana resigned to join the ruling party TRS
एल रमन - फोटो : एएनआई

विस्तार

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार रमन ने कहा कि मैंने पार्टी छोड़कर सत्तारूढ़ टीआरएस में जाने का फैसला इसलिये किया है कि मैं लोगों की बेहतर सेवा करने के लिए अलग-अलग वर्ग के लोगों तक पहुंच सकूं। उन्होंने कहा कि मैं अगले दो-तीन दिन में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल हो जाऊंगा।

विज्ञापन


टीआरएस प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से गुरुवार को उन्होंने बताचीत की थी। रमन ने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का धन्यवाद किया और उन्हें इस्तीफा भेजा। इस बीच टीडीपी के करीमनगर जिले के अध्यक्ष अंबाती जोजी रेड्डी ने कहा कि एल रमन के जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होने वाला है।
विज्ञापन

 

रेड्डी ने कहा कि रमन का त्यागपत्र पहले से निर्धारित था और इसमें कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं है। बता दें कि रमन करीमनगर क्षेत्र से आते हैं और अविभाजित आंध्र प्रदेश में टीडीपी के शासन में वह मंत्री थे और सांसद भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed