फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: Suspected cow smuggling in Hyderabad, violent clash between two groups in Asif Nagar; police

Telangana: हैदराबाद में गाय की तस्करी का शक, आसिफ नगर में दो गुटों में हिंसक झड़प; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Sun, 17 May 2026 12:06 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Pavan Updated Sun, 17 May 2026 12:06 PM IST
सार

तेलंगाना के हैदराबाद में गाय की तस्करी के शक में दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। वहीं, मौके पर स्थिति को संभालने के लिए पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज भी किया गया। जानकारी के मुताबिक, एक समूह ने शक के आधार पर ट्रक को रोका, जबकि दूसरे समूह ने दावा किया कि ट्रक में केवल प्लाईवुड है।

विज्ञापन
Telangana: Suspected cow smuggling in Hyderabad, violent clash between two groups in Asif Nagar; police
तेलंगाना में बवाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हैदराबाद के आसिफ नगर में दो गुटों के बीच कथित तौर पर गौतस्करी के शक को लेकर हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ, जिसमें कम से कम दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि कुछ राहगीरों को भी चोटें आईं। इस घटना में कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक गुट को शक था कि ट्रक में अवैध रूप से गायों को ले जाया जा रहा है। गुड्डीमलकापुर में ट्रक को रोके जाने के बाद हंगामा शुरू हो गया, जहां गौ रक्षकों ने दावा किया कि ट्रक में मवेशी थे, वहीं ड्राइवर ने कहा कि वह प्लाईवुड ले जा रहा था। जब ट्रक रोकने वाले गुट ने ड्राइवर पर हमला किया, तो बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गए और इसका विरोध किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- West Bengal: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, सात राष्ट्रीय राजमार्ग को NHAI-NHIDCL को सौंपने की दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इस बहस के बाद दोनों गुटों में झड़प हो गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आपस में भिड़ रहे गुटों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। हालांकि, इस दौरान कम से कम दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि कुछ राहगीरों को भी चोटें आईं।


AIMIM विधायक ने इलाके का किया दौरा
इसी बीच, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के स्थानीय विधायक माजिद हुसैन ने इलाके का दौरा किया। उन्होंने गौ रक्षकों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने प्लाईवुड ले जा रही एक गाड़ी को लेकर झूठा आरोप लगाकर कि उसमें गायें हैं, बेवजह हंगामा खड़ा किया। विधायक खुद अपने समर्थकों के साथ ट्रक में चढ़ गए और कुछ दूर तक उसी गाड़ी में सफर किया। उन्होंने पुलिस पर भी सवाल उठाए। एआईएमआईएम विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस स्थिति को संभालने में नाकाम रही। उन्होंने ट्रक पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें- Kerala: राहुल-प्रियंका और खरगे के खिलाफ लगे पोस्टर, कांग्रेस दफ्तर की दीवार पर लिखा- वायनाड बनेगा अगला अमेठी

माजिद हुसैन ने आरोप लगाया कि गौ रक्षक इस तरह के हमलों का सहारा लेकर शहर के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस कानून-व्यवस्था की किसी भी समस्या को रोकने के लिए उपद्रवियों के खिलाफ सख्ती से पेश आए। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। आसिफ नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed