फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana school officials booked by police over 'saffron dress' row

Telangana: धार्मिक पोशाक विवाद मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, हेडमास्टर और स्कूल प्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 18 Apr 2024 02:37 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 18 Apr 2024 02:37 PM IST
सार

Telangana: दांदेपल्ली पुलिस के अनुसार, छात्रों के माता-पिता की शिकायत के आधार पर मंगलवार को स्कूल के अधिकारियों के खिलाफ धारा 153 (ए) (धर्म या जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 295 (ए) (धार्मिक भावनाओं का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Telangana school officials booked by police over 'saffron dress' row
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैदराबाद से करीब 250 किलोमीटर दूर कन्नेपल्ली गांव में 'धार्मिक पोशाक' पहनकर स्कूल आने वाली छात्राओं पर कथित तौर पर आपत्ति जताने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मंचेरियल जिला पुलिस ने इस मामले में एक स्कूल प्रतिनिधि और प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


दांदेपल्ली पुलिस के अनुसार, छात्रों के माता-पिता की शिकायत के आधार पर मंगलवार को स्कूल के अधिकारियों के खिलाफ धारा 153 (ए) (धर्म या जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 295 (ए) (धार्मिक भावनाओं का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ब्लेस्ड मदर टेरेसा हाई स्कूल प्रबंधन ने बुधवार को  को बताया कि दो दिन पहले, प्रिंसिपल ने छात्राओं को अपने माता-पिता को लाने के लिए कहा था, क्योंकि  वे यूनिफॉर्म की बजाय भगवा पोशाक पहनकर स्कूल पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरो के अनुसार बाद में लोगों के एक समूह ने स्कूल प्रबंधन से माफी की मांग की और कुछ नाराज प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को स्कूल की खिड़कियों को कथित तौर पर तोड़ दिया। इस मामले में प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रतिनिधि से भी कथित तौर पर माफी मांगने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed