फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Rains flood cm revanth reddy to visit affected areas news in hindi

Telangana Rains: CM रेवंत रेड्डी ने भारी बारिश से प्रभावित इलाकों दौरा किया; अब तक जा चुकी 16 लोगों की जानें

Tue, 03 Sep 2024 02:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 03 Sep 2024 02:23 PM IST
सार

राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने सोमवार को अधिकारियों के साथ टेलीकांफ्रेंस की और अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के मद्देनजर 11 जिलों के कलेक्टरों को सतर्क रहने और योजना बनाने को कहा।

विज्ञापन
Telangana Rains flood cm revanth reddy to visit affected areas news in hindi
रेवंत रेड्डी - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को महबूबाबाद जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीएम रेड्डी अपने कैबिनेट के कुछ सहयोगियों के साथ कई इलाकों का दौरा करने के बाद खम्मम में रात भर रुके। राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण अबतक 16 लोगों की मौत हो चुकी हैं। तेलंगाना सरकार ने केंद्र से 2,000 करोड़ रुपये की तत्काल सहायता मांगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


रेवंत रेड्डी के दौरे से पहले सूत्रो ने कहा, "मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आज खम्मम से महबूबाबाद में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए रवाना होंगे और स्थिति पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।" सीएम रेड्डी ने बारिश के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने का भी आग्रह किया। 

सीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक
मौजूदा हालात को देखते हुए सीएम रेड्डी ने मंत्रियों और अधिकारियों से सूर्यापेट में बैठक की। उन्होंने बताया कि खम्मम में लाखों एकड़ में लगी फसल को नुकसान हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि 100 राहत शिविरों में चार हजार के करीब लोगों ने शरण ली है। पिछले शनिवार से लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। 

राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने सोमवार को अधिकारियों के साथ टेलीकांफ्रेंस की और अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के मद्देनजर 11 जिलों के कलेक्टरों को सतर्क रहने और योजना बनाने को कहा। हालांकि, तेलंगाना सरकार ने सोमवार को बारिश के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए। राज्य के पंचायत राज मंत्री दानसारी अनसूया ने सोमवार को मुरादाबाद जिले में क्षतिग्रस्त इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed