फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Rain Live Updates in Hindi: Heavy rain in Heyderabad waterlogging Flood in city IMD Exam cancelled

Hyderabad Rain News: तेलंगाना में आसमानी आफत से सड़कें हुईं तालाब, अब तक 15 की मौत, परीक्षाएं स्थगित

Wed, 14 Oct 2020 03:55 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 14 Oct 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Telangana Rain Live Updates in Hindi: Heavy rain in Heyderabad waterlogging Flood in city IMD Exam cancelled
तेलंगाना में भारी बारिश के बाद जलजमाव - फोटो : ANI

Rain in Hyderabad: भारत के दक्षिणी राज्य तेलंगाना में भारी बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। तेलंगाना में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। राज्य के निचले इलाकों में जलजमाव हुआ है और सड़कें धंस गई हैं। उस्मानिया विश्वविद्यालय ने बारिश के चलते परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के तटीय इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी है। वहीं, कई जगह बारिश के चलते दुर्घटनाएं भी हुई हैं। भारी बारिश के चलते अब तक एक दो महीने के बच्चे समेत 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इन 15 में से तीन की मौतें दीवार गिरने से हुई है। यहां पढ़ें इससे जुड़े सभी अपडेट्स:-

विज्ञापन


विज्ञापन



मयूरी नगर में हुआ जलभराव
हैदराबाद के मयूरी नगर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद गंभीर जलभराव हो गया है। निवासियों का कहना है कि इस स्थिति के कारण उन्हें नुकसान हुआ है। निवासियों की तरफ से बचाव और राहत कार्यों के संचालन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


तेलंगाना सरकार ने की छुट्टी की घोषणा
तेलंगाना सरकार ने सभी निजी संस्थानों/कार्यालयों/गैर-आवश्यक सेवाओं को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा के साथ आज और कल के लिए छुट्टी की घोषणा की। लोगों से बिना किसी कारण के घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। 
 

नेहरू जूलॉजिकल पार्क में जलजमाव 
हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में भारी बारिश से जलजमाव हो गया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पार्क में चारों तरफ पानी भर गया है। 
 

हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी
साइबराबाद महानगर के पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घरों से बाहर न निकलें, क्योंकि इस क्षेत्र में भारी बारिश होने वाली है। किसी भी आपात स्थिति के लिए हमारे कंट्रोल रूम की हेल्पलाइन- 9490617444 पर संपर्क करें। हमारी टीम स्थिति से निपटने के लिए सुसज्जित हैं। 
 

हैदराबाद में कई जगह जलजमाव
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। 
 

उस्मानिया विश्वविद्यालय की परीक्षा स्थगित
उस्मानिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि 14 और 15 अक्तूबर को निर्धारित उस्मानिया विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में होने वाली सभी परीक्षाएं मूसलाधार बारिश के कारण स्थगित कर दी जाती हैं। 16 अक्तूबर से परीक्षाएं समय सारिणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी। स्थगित परीक्षाओं की अनुसूची शीघ्र ही सूचित की जाएगी। 
 

अब तक 11 लोगों की मौत
हैदराबाद के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 9 लोगों की मौत तो बदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में दीवार गिरने से हुई। इसमें एक दो महीने का बच्चा भी शामिल है। बारिश ने राज्य सरकार के तमाम दावों की पोल खोल दी है। वहीं, एक अलग घटना में, एक 40 वर्षीय महिला और उसकी 15 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण मंगलवार को इब्राहिमपटनम इलाके में उनके पुराने घर की छत गिर गई थी। 

बाढ़ जैसी स्थिति
हैदराबाद के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। ये तस्वीरें पुराना पुल की हैं, जहां बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया है। 
 

ओवैसी ने ट्वीट कर बताया हाल
हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को ट्वीट किया, पिछले दो दिन से यहां हो रही भारी बारिश के कारण बदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में एक दीवार के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने ट्वीट किया, मैं बदलागुड़ा में मोहम्मदिया हिल्स का निरीक्षण कर रहा था, जहां दीवार के ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वहां से जाते समय मैंने शमशाबाद में फंसे बस यात्रियों को अपने वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया। अब मैं तालाबकट्टा और यसराब नगर जा रहा हूं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed