फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana polls news: Congress president Revanth Reddy and his wife Geetha perform Gau Pujan

Polls: वोटिंग से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने की गाय की पूजा, बोले- हमारे 85 विधायक, सभी CM बनने में सक्षम

Thu, 30 Nov 2023 10:41 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 30 Nov 2023 10:41 AM IST
सार

रेवंत रेड्डी ने कहा कि पहली बार जो लोग वोट डाल रहे हैं उनसे उम्मीद है कि वह तेलंगाना के भविष्य को आगे ले जाएंगे। कांग्रेस लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सभी कोशिश करेगी।

विज्ञापन
Telangana polls news: Congress president Revanth Reddy and his wife Geetha perform Gau Pujan
वोटिंग से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने की गाय की पूजा - फोटो : एएनआई

विस्तार

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। कुल 119 सीटों के लिए 2,290 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य के 3.26 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। सभी राजनीतिक दलों के नेता वोट डालने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, वोट डालने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और उनकी पत्नी गीता ने कोडंगल के विकाराबाद में अपने आवास पर गौ पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में अच्छे दिन आने वाले हैं। 'दुराला सरकार' जाएगी और 'प्रजला सरकार' आएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


क्रिकेट टीम चुनने की तरह ही सीएम चुनने...
वहीं उनसे सवाल किया गया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो क्या वह मुख्यमंत्री होंगे, इस पर कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि क्रिकेट टीम चुनने की तरह ही सीएम चुनने की भी एक प्रक्रिया होती है। 85 विधायक हैं, हर कोई सीएम पद के लिए सक्षम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के बाद कई बदलाव 
रेवंत रेड्डी ने कहा कि वह अब अपना वोट डालने जा रहे हैं। 10 साल तक केसीआर सरकार के तहत राज्य के किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पहली बार जो लोग वोट डाल रहे हैं उनसे उम्मीद है कि वह तेलंगाना के भविष्य को आगे ले जाएंगे। कांग्रेस लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सभी कोशिश करेगी। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। भारत जोड़ो यात्रा के बाद तेलंगाना ने बहुत सारे बदलावों का अनुभव किया। बीआरएस-भाजपा-एआईएमआईएम मिलकर कांग्रेस को हराने की कोशिश कर रहे हैं।


लोगों ने पहले ही कर लिया है फैसला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। आप जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी कैसा प्रदर्शन कर रही है। हमने भारत जोड़ो यात्रा के बाद मुद्दों पर रणनीति बनाई। तीन दिसंबर को परिणाम सामने आएंगे और नौ दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह है। लोगों ने पहले ही यहां कांग्रेस की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। तेलंगाना में 'अच्छे दिन' आने वाले हैं, 'दुराला सरकार' जाएगी और 'प्रजला सरकार' आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed