फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Polls 2023: T Raja returns BJP fields him Bandi Sanjay also jumped into the field

Telangana Polls 2023: टी. राजा की वापसी, भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा; बंदी संजय भी मैदान में कूदे

Sun, 22 Oct 2023 03:14 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 22 Oct 2023 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार
पिछले वर्ष अगस्त महीने में स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का हैदराबाद में एक शो आयोजित होना था। टी. राजा सिंह ने उनकी टिप्पणियों को हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बताते हुए उन्हें हिंदू विरोधी बयान देने वाला करार दिया था।
loader
Telangana Polls 2023: T Raja returns BJP fields him Bandi Sanjay also jumped into the field
Telangana Election 2023 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

विवादित बयान देकर चर्चा में आए भाजपा नेता टी. राजा सिंह की पार्टी में वापसी हो गई है। भाजपा ने रविवार को तेलंगाना के लिए घोषित सूची में उन्हें गोशाला से उम्मीदवार बनाया है। पिछले वर्ष इस्लाम पर एक विवादित टिप्पणी के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। टी. राजा सिंह दूसरे ऐसे बड़े नेता हैं जिन्हें विवादित बयान के बाद बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पहले दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी को विवादित टिप्पणी के बाद राजस्थान में विशेष जिम्मेदारी देकर भेजा गया था। 



दरअसल, पिछले वर्ष अगस्त महीने में स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का हैदराबाद में एक शो आयोजित होना था। टी. राजा सिंह ने उनकी टिप्पणियों को हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बताते हुए उन्हें हिंदू विरोधी बयान देने वाला करार दिया था। उन्होंने कहा था कि यदि उन्हें टिप्पणी करना है तो वे एक धर्म विशेष के सबसे बड़े नेता पर टिप्पणी कर सकते हैं। उनकी टिप्पणियों को एक धर्म विशेष के विरुद्ध माना गया था और इस पर काफी विवाद बढ़ गया था। 


इसके लिए तेलंगाना सरकार ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था और भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था, लेकिन आज घोषित सूची में उन्हें गोशाला से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। इस सीट पर वे पहले भी दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने पूरे तेलंगाना में इस अकेली सीट पर ही जीत दर्ज किया था। 

बंदी संजय करीम नगर से मैदान में
भाजपा के पूर्व तेलंगाना अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को करीम नगर से मैदान में उतारा गया है। वर्तमान में वे सांसद भी हैं। इस प्रकार भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश वाली नीति पर आगे बढ़ते हुए तेलंगाना में भी सांसदों को मैदान में उतारने का क्रम जारी रखा है। बंडी संजय कुमार को राज्य में मुख्यमंत्री केसीआर के घोर राजनीतिक विरोधी के तौर पर देखा जाता है। उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का बड़ा आंदोलन चलाया था जो काफी सफल हुआ था। हालांकि, भाजपा ने अप्रत्याशित तरीके से उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर लोगों को हैरान कर दिया था। 

पार्टी ने बीआरएस से केसीआर का साथ छोड़कर आए एटला राजेंदर को हुजूराबाद से उम्मीदवार बनाकर उनका कद बढ़ाया है। उन्हें बड़े रणनीतिकार के रूप में पार्टी में लाया गया था। पार्टी नेताओं का अनुमान था कि पार्टी में आने के बाद वे अपनी पकड़ का इस्तेमाल बीआरएस को सीमित करने के लिए कर सकेंगे। महबूबाबाद से जे. हुसैन नाइक को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने जिताऊ मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट देने की बात निभाई है। प्रतिष्ठित चारमीनार की सीट से भाजपा ने मेघा रानी को उम्मीदवार बनाया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed