{"_id":"5c5fa33fbdec22738f51fbc0","slug":"telangana-police-face-recognition-tool-darpan-helped-missing-boy-from-ujjain-meet-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना पुलिस के फेस रिकग्निशन तकनीक 'दर्पण' ने उज्जैन से लापता लड़के को परिवार से मिलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना पुलिस के फेस रिकग्निशन तकनीक 'दर्पण' ने उज्जैन से लापता लड़के को परिवार से मिलाया
Sun, 10 Feb 2019 09:36 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 10 Feb 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मध्यप्रदेश के उज्जैन का एक गुमशुदा लड़का तेलंगाना पुलिस द्वारा विकसित चेहरा पहचानने वाले उपकरण की मदद से अपने परिवार से मिल पाया है। 14 साल का यह लड़का मानसिक रूप से दिव्यांग है और पिछले साल उज्जैन से लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
उज्जैन से आठ महीने पहले हुआ था गुम
यह लड़का जून 2018 में अपने घर से चला गया था। उसे 25 दिसंबर को बेंगलुरू के सरकारी आश्रम में पाया गया। उसके माता पिता ने पिछले साल अगस्त में पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी। तेलंगाना पुलिस के फेस रिकग्निशन टूल 'दर्पण' की सहायता से उसे परिवार के पास पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
कैसे काम करता है 'दर्पण'
चेहरा पहचानने वाला सॉफ्टवेयर 'दर्पण' देश भर में विभिन्न बचाव शिविरों में रह रहे बच्चों और व्यक्तियों का डाटा रखता है। यह सॉफ्टवेयर लापता लोगों की तस्वीरों को इन बचाव शिविरों में रहने वालों की तस्वीरों से मिलान करने की कोशिश करता है। तेलंगाना में 'दर्पण' की शुरुआत अगस्त 2018 में हुई थी।
विज्ञापन