फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Milad Un Nabi processions postponed in Hyderabad news in hindi

Telangana: हैदराबाद में मिलाद उन नबी जुलूस को किया गया स्थगित, सीएम रेवंत रेड्डी ने बैठक के बाद किया फैसला

Fri, 30 Aug 2024 11:50 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 30 Aug 2024 11:50 AM IST
सार

मिलाद उन नबी के सदस्यों ने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद की 1499वीं जयंती 16 सितंबर को मनाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि अगले साल 1500वीं जयंती के मौके पर उन्हें साल भर चलने वाले समारोह आयोजित करने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
Telangana  Milad Un Nabi processions postponed in Hyderabad news in hindi
रेवंत रेड्डी - फोटो : ANI

विस्तार

मिलाद उन नबी समिति के प्रतिनिधियों ने 19 सितंबर को मिलाद उन नबी जुलूस निकालने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने 16 सितंबर को पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन को बड़े धूमधाम से मनाने का फैसला किया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मिलाद उन नबी व्यवस्था पर एक समीक्षा बैठक की। बता दें कि सात सितंबर से 17 सितंबर तक गणेश नवरात्रि उत्सव के आयोजन पर भी बैठक में बात की गई। मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने मिलाद उन नबी के सदस्यों को जुलूस स्थगित करने का सुझाव दिया। 
विज्ञापन


मंत्री पोन्नम प्रभाकर, श्रीधर बाबू, मुख्यमंत्री के सलाहकार वेम नरेंद्र रेड्डी और एआईएमआईएम फ्लोर लीडर अकबरुद्दीन ओवैसी को मिलाद उन नबी समिति के साथ इसपर चर्चा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। एक अलग बैठक आयोजित करने के बाद, समिति के सदस्यों ने जुलूस को स्थगित करने के सरकार के फैसले पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन


मिलाद उन नबी के सदस्यों ने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद की 1499वीं जयंती 16 सितंबर को मनाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि अगले साल 1500वीं जयंती के मौके पर उन्हें साल भर चलने वाले समारोह आयोजित करने की अनुमति दी जाए। इस पर सीएम ने कहा कि नियम के अनुसार उन्हें अनुमति दी जाएगी। इस खास मौके पर मस्जिदों को सजाने और जुलूस निकालने की तैयारियों पर सीएम रेवंत रेड्डी ने मिलाद उन नबी समिति को समारोह को लेकर एक लिस्ट तैयार कर उसे जमा करने का सुझाव दिया। सीएम ने मुख्य सच्व शांति कुमारी को इस मामले को देखने और उचित व्यवस्था करने के आदेश दिए। पोन्नम प्रभाकर, श्रीधर बाबू और डीजीपी जितेंद्र समेत अन्य लोग बैठक में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed