तेलंगाना में बिजली कर्मचारियों को गांव वालों ने खंभे से बांधा, पुलिस ने छुड़ाया, पांच लोग गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना में बिजली कर्मचारियों को गांव वालों द्वारा बिजली के खंभे से बांधने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेदक में अल्लादुर्गम पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत एक गांव के निवासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को उस समय बिजली के खंभे से बांध दिया जब वे बिजली के बिलों के भुगतान को लेकर क्षेत्र का दौरा कर रहे थे।
The officials have lodged a complaint. Based on that, an FIR has been registered against 5 people under multiple sections of IPC. All of the accused have been arrested: Krishna Murthy, Medak DSP. #Telangana https://t.co/1mGe7QddoS
— ANI (@ANI) July 18, 2020विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि हम तुरंत मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को रिहा कराया गया। मेदक के डीएसपी कृष्ण मूर्ति ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई है। उसके आधार पर आईपीसी की कई धाराओं के तहत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।