{"_id":"5b18031e4f1c1b8c278b456f","slug":"telangana-man-sends-9-paise-to-prime-minister-relief-fund-for-protest-fuel-price-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शख्स ने पीएम फंड में दान किए 9 पैसे, तेल के बढ़ते दामों में मामूली कटौती से था खफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इस शख्स ने पीएम फंड में दान किए 9 पैसे, तेल के बढ़ते दामों में मामूली कटौती से था खफा
एजेंसी, तेलंगाना
Updated Wed, 06 Jun 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल के दामों भारी बढ़ोतरी के बाद मामूली कटौती से खफा तेलंगाना के एक शख्स ने बुधवार को प्रधानमंत्री राहत कोष में नौ पैसे दान किए। सिरसिला जिले के 38 वर्षीय चंदू गौड़ ने उस वक्त अधिकारियों को चौंका दिया जब उन्होंने शिकायत दिवस की बैठक में प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करने के लिए नौ पैसे दान किए।
विज्ञापन
गौड़ ने अधिकारियों से कहा कि 16 दिनों तक पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के बाद तेल के दामों में नौ पैसे की कमी की गई इसलिए मैंने प्रधानमंत्री राहत कोष में इतनी ही राशि दान करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 83 रुपये प्रति लीटर से घटाकर पेट्रोल के दाम 82.91 पैसे किए गए। दरअसल 16 दिनों तक तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के बाद 30 मई को पेट्रोल और डीजल दोनों के ही दामों में एक पैसे की कटौती की गई थी। जिसके बाद आम जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश पैदा हो गया।
विज्ञापन