{"_id":"5b2782174f1c1b315d8b5bb3","slug":"telangana-man-has-built-a-temple-in-memory-of-his-dead-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में अपनी मृत पत्नी की याद में प्यार का मंदिर बनवा रहे हैं चंद्र गौड़ ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में अपनी मृत पत्नी की याद में प्यार का मंदिर बनवा रहे हैं चंद्र गौड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Tue, 19 Jun 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
जब भी हम शाहजहां और मुमताज के प्यार की निशानी ताज महल को देखते हैं तो बस यही सवाल मन में आता है कि क्या आज के जमाने में भी ऐसे पति होते हैं जो अपनी पत्नी को उतना ही प्यार करते हों जितना शाहजहां अपनी पत्नी से करता था।
विज्ञापन
बिहार के रहने वाले माउंटेन मैन दशरथ मांझी ने अपनी पत्नी की याद में गांव और अस्पताल के बीच की दूरी को कम करने के लिए हथौड़े और छेनी का उपयोग करके पहाड़ी पर एक मार्ग बनाया। मांझी की पत्नी की मृत्यु समय पर अस्पताल ना पहुंचने के कारण हुई थी। गांव के बाकी लोगों के साथ ऐसा ना हो इसलिए मांझी ने ये बड़ा काम किया।
विज्ञापन
अब तेलंगाना के रिटायर्ड सरकारी अफसर चंद्र गौड़ का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल होने वाला है। चंद्र तेलंगाना बिजली विभाग से रिटायर्ड अफसर हैं। गौड़ अपनी पत्नी राजामानी के लिए एक मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं। उनकी पत्नी की मृत्यु का कारण उनका खराब स्वास्थ्य था।
विज्ञापन
गौड़ तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में अपनी पत्नी के लिए मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं। दूरस्थ गांव में स्थित यह मंदिर आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। लोग गौड़ और उनके प्यार की निशानी इस मंदिर को देखने आ रहे हैं।