BJP Meeting In Telangana: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले नड्डा का रोड-शो, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े
तेलंगाना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को रोड शो किया। वहीं, नड्डा के रोड शो के ठीक पहले हनमकोंडा में अग्निपथ योजना के लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सियासत तेज होने वाली है। इसकी वजह है- भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक। दरअसल आगामी दो और तीन जुलाई को भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हैदराबाद में आयोजित होने वाली है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचे। यहां उन्होंने शाम को रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। वहीं, नड्डा के रोड शो से पहले हनमकोंडा जिले में अग्निपथ योजना के लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
#WATCH | Telangana: BJP national president JP Nadda holds a road show in Hyderabad
विज्ञापन
BJP will hold its two-day national executive meeting on July 2-3 in Hyderabad pic.twitter.com/K1d8gPAXyI — ANI (@ANI) July 1, 2022
दो दिन चलेगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
दरअसल भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हैदराबाद में दो जुलाई को दोपहर तीन बजे से शुरू होगी और तीन जुलाई की शाम तक चलेगी। वहीं तीन जुलाई को ही शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी परेड ग्राउंड पहुंचेंगे जहां एक विशाल रैली और सार्वजनिक भाषण आयोजित किया जाएगा। भाजपा के प्रवक्ता एन वी सुभाष ने कहा कि बैठक का स्थान तेलंगाना की राजनीतिक गतिशीलता को बढ़ाएगा। बता दें कि तेलंगाना में 2023 में चुनाव होने हैं और इस लिहाज से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
भाजपा का दक्षिण राज्यों पर रहेगा फोकस
पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दक्षिण के राज्यों को हल्के में लेना ठीक नहीं रहेगा। यानी इस कार्यकारिणी बैठक का उद्देश्य दक्षिण पर फोकस करना होगा। रणनीति के तहत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने त्रिपुरा जीत में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर को आंध्र प्रदेश का सह प्रभारी बनाया है।
बैठक में रहेगी भोजन की व्यवस्था
बैठक में हिस्सा लेने वाले अति-विशिष्ट लोगों के भोजन की व्यवस्था करने के लिए करीमनगर की जी. यदम्मा को चुना गया है। उन्हें यहां हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एचआईसीसी) में आयोजित होने वाली बैठक में नेताओं के लिए भोजन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तेलंगाना में भाजपा की ताकत लगातार बढ़ रही है: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि तेंलगाना के हैदराबाद में भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक होगी। पिछले दो साल में कोरोना के कारण कोई बड़ी बैठक नहीं हुई है। इस बैठक से आठ सालों में केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए किए गए काम को बताने का अवसर मिलेगा। ठाकुर ने कहा था कि तेलंगाना में उपचुनाव भी हमने रिकॉर्ड मतों से जीता है। इससे एक स्पष्ट संकेत तेलंगाना में गया है कि कैसे वहां पर भाजपा की ताकत लगातार बढ़ रही है। कर्नाटक के बाद एक और दक्षिण भारत का राज्य जहां भाजपा की सरकार बनाने की स्थिति बनी है।