फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Building Fire: Six Persons Dead in Fire Accident at Nampally Telangana Nampalli Apartment News Updat

Telangana: हैदराबाद के नामपल्ली में एक अपार्टमेंट में भीषण आग, नौ लोगों की झुलसकर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Mon, 13 Nov 2023 02:51 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 13 Nov 2023 02:51 PM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत इस घटना में सभी राहत-बचाव कार्य संपन्न करने और पीड़ितों की मदद करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Hyderabad Building Fire: Six Persons Dead in Fire Accident at Nampally Telangana Nampalli Apartment News Updat
हैदराबाद के नामपल्ली में हुआ हादसा। - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना के हैदराबाद में सोमवार सुबह एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगी है। इस घटना में कम से कम नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया गया है कि आग बिल्डिंग में स्थित एक गोदाम में लगी। यह आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को इससे निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक गोदाम में कई केमिकल्स रखे थे। इसी गोदाम में ही एक कार की रिपेयरिंग भी चल रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यहां एक स्पार्क से केमिकल्स ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग पूरे कमरे से होते हुए अपार्टमेंट में फैल गई। इसी की चपेट में आकर छह लोगों की जान चली गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इमारत से अब तक 21 लोगों को बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि सांस के साथ धुआं अंदर जाने से अचेत हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की उम्र छह वर्ष से 66 वर्ष के बीच थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना पर विपक्ष ने केसीआर सरकार को घेरा
इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत इस घटना में सभी राहत-बचाव कार्य संपन्न करने और पीड़ितों की मदद करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मृतकों के परिजनों के पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और तेलंगाना मंत्री के टी रामा राव ने भी घटनास्थल का का दौरा किया। इस बीच जिस जगह पर घटना हुई वहां कांग्रेस और एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिस को हालात को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।



इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तेलंगाना की केसीआर सरकार को घेरते हुए कहा, "पटाखों के कारण ये हादसा हुआ है। हैदराबाद शहर में पिछले 2-3 सालों में खासकर मेरे संसदीय क्षेत्र में कई हादसे हुए हैं... इस तरह के हादसे वाणिज्यिक और आवासीय क्षेत्रों में अवैध गोदाम होने की वजह से बार-बार हो रहे हैं। सरकार हादसे के समय कहती है कि हैदराबाद में कोई अवैध गोदाम नहीं रहने दिया जाएगा लेकिन हादसे के बाद स्थित वैसी ही बनी रहती है।"

घटना के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें दमकलकर्मियों को खिड़की पर सीढ़ियां लगाकर बिल्डिंग में फंसी महिलाओं और बच्चों को बाहर निकालते देखा जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed