फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Home delivery of medicines by drones the first state to have Medicine from the Sky project

तेलंगाना: ड्रोन से होगी दवाओं की होम डिलीवरी, मेडिसिन फ्रॉम द स्काई प्रोजेक्ट वाला पहला राज्य 

Fri, 10 Sep 2021 10:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 10 Sep 2021 10:11 AM IST
सार

बियॉन्ड विजुअल लाइन ऑफ साइट ड्रोन फ्लाइट्स का प्रयोग करके विकाराबाद जिले के चिह्नित हवाई क्षेत्र में टीकों व दवाओं का वितरण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले तेलंगाना सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी मांगी थी।

विज्ञापन
Telangana Home delivery of medicines by drones the first state to have Medicine from the Sky project
ड्रोन - फोटो : pixabay

विस्तार

तेलंगाना में जल्द ही ड्रोन के माध्यम से दवाओं की होम डिलीवरी शुरू होने जा रही है। अपने मेडिसिन फ्रॉम द स्काई प्रोजेक्ट को तेलंगाना सरकार संभवत: शनिवार से शुरू कर देगी। यह प्रोजेक्ट वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, नीति आयोग और हेल्थनेट ग्लोबल के साथ साझेदारी से शुरू किया जा रहा है। इसके तहत बियॉन्ड विजुअल लाइन ऑफ साइट ड्रोन फ्लाइट्स का प्रयोग करके विकाराबाद जिले के चिह्नित हवाई क्षेत्र में टीकों व दवाओं का वितरण किया जाएगा। 

विज्ञापन


उड्डयन मंत्रालय से मिली मंजूरी
इस प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले तेलंगाना सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी मांगी थी। जानकारी के तहत, मंत्रालय ने इसकी अनुमति दे दी है, जिसके बाद शनिवार को विकाराबाद जिले के पुलिस परेड ग्राउंड से प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया जाएगा। परियोजना के शुरू होने से पहले ही आठ संघों में से तीन ब्लूडार्ट मेड एक्सप्रेस कंसोर्टियम, हेलीकॉप्टर कंसोर्टियम व क्यूरिसफ्लाई कंसोर्टियम विकाराबाद पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


बनेगा पहला राज्य 
मेडिसिन फ्रॉम द स्काई प्रोजेक्ट वाला तेलंगाना पहला राज्य होगा। यहां दवाओं की डिलीवरी ड्रोन के माध्यम से होगी। लंबी दूरी और भारी पेलोड पर ड्रोन की क्षमता आंकने के लिए अधिकारी टेस्ट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed